योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

जोधपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयुर्वेद विभाग एवं जिला प्रशासन जोधपुर द्वारा 50 दिवसीय काउंटडाउन योगाभ्यास कार्यक्रम के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर योग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय उम्मेद स्टेडियम में प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जा रहा है, जिसमें विभागीय कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में आमजन भी भाग लेकर योग का लाभ उठा रहे हैं। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के साथ मनाया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-06-09 at 3.41.55 PM (1)-04RBdlm2PF.jpg

जोधपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयुर्वेद विभाग एवं जिला प्रशासन जोधपुर द्वारा 50 दिवसीय काउंटडाउन योगाभ्यास कार्यक्रम के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर योग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय उम्मेद स्टेडियम में प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जा रहा है, जिसमें विभागीय कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में आमजन भी भाग लेकर योग का लाभ उठा रहे हैं।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत पिछले 39 दिनों से लगातार योगाभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। राजकीय उम्मेद स्टेडियम के अलावा राजकीय कनीराम सालगराम टांक नर्स/कंपाउंडर ट्रेनिंग सेंटर पुंजला, राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, आयुर्वेद औषधालय बासनी तंबोलिया, बालसमंद तथा मंडोर सहित विभिन्न स्थानों पर नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम, पंचायत और ब्लॉक स्तर पर भी योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

50 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम के 39वें दिन आयोजित योगाभ्यास सत्र का निरीक्षण आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने किया। इस दौरान उपनिदेशक एवं सहायक निदेशक आयुर्वेद विभाग ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयुर्वेद विभाग की अधिकारी डॉ. अंजू नागर ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने के निर्देश दिए।

सहायक निदेशक डॉ. राजकुमार ने बताया कि प्रतिदिन आयोजित योग सत्रों में सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया जा रहा है, जिससे लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

राजकीय उम्मेद स्टेडियम में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामलाल तथा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में योगाभ्यास कराया जा रहा है। मुख्य योग प्रदर्शक प्रियंका विश्नोई, प्रीति खोखर, प्रियदर्शनी कल्ला और किरण सहित अन्य प्रशिक्षकों द्वारा योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response