जोधपुर में जॉब्स जंक्शन 2026 मेगा रोजगार मेला संपन्न

जोधपुर। शहर के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आयोजित “जॉब्स जंक्शन 2026” मेगा रोजगार मेला शनिवार को रढर महिला महाविद्यालय, सिवांची गेट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। PPS सोसायटी और Maven के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

WhatsApp Image 2026-02-28 at 6.40.20 PM-TusQ9bym0y.jpeg

जॉब्स जंक्शन 2026 मेगा रोजगार मेला संपन्न, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

जोधपुर। शहर के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आयोजित “जॉब्स जंक्शन 2026” मेगा रोजगार मेला शनिवार को रढर महिला महाविद्यालय, सिवांची गेट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। PPS सोसायटी और Maven के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता आनंद पुरोहित, सिद्धि जोहरी, ओमप्रकाश लोहरा, पार्षद सुरेश जोशी और आदर्श शर्मा मौजूद रहे। अतिथियों ने युवाओं को रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने और अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

मेले में 45 से अधिक कंपनियों ने भाग लेते हुए 300 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की। इस दौरान करीब 845 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया, जिनमें से बड़ी संख्या में उम्मीदवार अगले चरण के लिए चयनित हुए। आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जहां एक ही स्थान पर विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने प्रतिभाओं का चयन किया।

PPS सोसायटी के अध्यक्ष मनीष थानवी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को अपने ही शहर में बेहतर रोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता कम हो। उन्होंने कहा कि यह मेला नए और अनुभवी दोनों प्रकार के अभ्यर्थियों के लिए लाभकारी साबित हुआ।

Maven के निदेशक शेखर थानवी ने जानकारी दी कि मेले के दौरान अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की तैयारी हेतु विशेष कार्यशाला भी आयोजित की गई। इसमें जीवन-वृत्त (रेज्यूमे) तैयार करने और इंटरव्यू में सफल होने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। साथ ही भविष्य में एक स्वचालित कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणाली उपलब्ध कराने की योजना भी है, जिससे अभ्यर्थियों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके। कार्यक्रम स्थल पर रेज्यूमे मूल्यांकन सेवा भी निःशुल्क प्रदान की गई।

अधिवक्ता आनंद पुरोहित ने इस पहल को युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। मेले में बेंगलुरु, गुरुग्राम सहित देश के विभिन्न शहरों से आई कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें सॉफ्टवेयर, सूचना प्रौद्योगिकी, निजी बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, अस्पताल, ऑटोमोबाइल, बीमा, शिक्षण संस्थान और निर्यात क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां शामिल रहीं।

इस अवसर पर पीपीएस सोसायटी के नरेश बोहरा, सुदेश पुरोहित, राजेश व्यास, रोशन बोड़ा, बी. के जोशी, रोहित जोशी, अनिल व्यास, पंकज जोशी, रवि छगाणी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन ने युवाओं को रोजगार के नए द्वार प्रदान करते हुए शहर में सकारात्मक माहौल का निर्माण किया।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response