समाज सेवा ही एकमात्र लक्ष्य
- Posted on 20 नवम्बर 2025
- जीवन मंत्र
- By Rajendra Harsh
- 1034 Views
फेमिकोर सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा दिलशाद गार्डन, दिल्ली में पांचवें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
फेमिकोर सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा दिलशाद गार्डन, दिल्ली में पांचवें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था की पूरी टीम द्वारा भंडारे का वितरण किया गया। संस्था अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि संस्था आगामी समय में निर्धन बच्चों के लिए स्कूल खोलने पर विचार कर रही है। संवाददाता से हुई बातचीत में बताया कि संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है समय-समय पर हेल्थ चेकअप कैंप, वृद्ध आश्रम एवं अंध विद्यालयों में राशन एवं भोजन वितरण, पर्यावरण संरक्षण के लिए घर-घर में पक्षियों के पीने के पानी की व्यवस्था करने के लिए 1000 से अधिक मिट्टी के बर्तन वितरित किए गए। संस्था ने रक्तदान सेवा मुहिम भी प्रारंभ की है जिसके अंतर्गत रक्तदानी रक्तदान करके किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने में अपना योगदान देंगे। भंडारे में मुख्य रूप से नेहा अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, अर्चना सक्सेना, कमलेश कुशवाहा, अनीता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, अल्का जैन, मुकेश अग्रवाल, पवन गर्ग ज्योति, दिविजा अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, बबीता शर्मा, राजकुमार गोयल उपस्थित रहे
Write a Response