जायंट्स ग्रुप ऑफ अनंत को 21वें राज्य स्तरीय सम्मेलन में मिले 7 अवार्ड
- Posted on 27 अक्टूबर 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 20 Views
अजमेर। इंजीनियरिंग कॉलेज सभागार में जायंट्स के 21वें राज्य स्तरीय सम्मेलन एवं अवार्ड सम्मान समारोह का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में जायंट्स ग्रुप ऑफ अनंत को सात अवार्ड मिलने पर सदस्यों में हर्ष का माहौल रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारवाड़ के रतन श्याम शाह कुंभट रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में एस.पी. चतुर्वेदी प्रदीप गांग, विनोद सिंघवी एवं एस.पी. रविंद्र बोथरा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह फेडरेशन-9 की अध्यक्ष कुसुम जैन के सान्निध्य में संपन्न हुआ। सम्मेलन में विभिन्न ग्रुपों के अध्यक्षों, प्रशासकीय पदाधिकारियों, निर्देशकों, सेविकाओं एवं समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
अजमेर। इंजीनियरिंग कॉलेज सभागार में जायंट्स के 21वें राज्य स्तरीय सम्मेलन एवं अवार्ड सम्मान समारोह का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में जायंट्स ग्रुप ऑफ अनंत को सात अवार्ड मिलने पर सदस्यों में हर्ष का माहौल रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारवाड़ के रतन श्याम शाह कुंभट रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में एस.पी. चतुर्वेदी प्रदीप गांग, विनोद सिंघवी एवं एस.पी. रविंद्र बोथरा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह फेडरेशन-9 की अध्यक्ष कुसुम जैन के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
सम्मेलन में विभिन्न ग्रुपों के अध्यक्षों, प्रशासकीय पदाधिकारियों, निर्देशकों, सेविकाओं एवं समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान सोहन सा भूतड़ा, देवेंद्र गेलडा, अशोक बागरेचा, नरेंद्र सिंह राठौड़ और कमल सोनी सहित ब्यावर, भीलवाड़ा, भरतपुर, उदयपुर एवं अजमेर से आए समाजसेवियों का अभिनंदन किया गया।
समारोह में अभिलेश वडेरा, सुधीर गुप्ता, विनोद भंडारी, सोहन सा वडेरा, कोषाध्यक्ष ओस्तवाल, इंदु ओस्तवाल, हरदीप सलूजा, फेडरेशन ऑफिसर संगीता भंडारी, एंकर विपिन लोढ़ा एवं प्रियंका चोपड़ा सहित विभिन्न सदस्यों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अवार्ड प्रदान किए गए। सम्मेलन में जायंट्स ग्रुप ऑफ अनंत की उपलब्धियों और सेवा गतिविधियों की सराहना की गई।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में विशेष आकर्षण जोड़ा। घूमर नृत्य, बाल कलाकारों द्वारा योग प्रदर्शन तथा अभिलेश एवं सुनील गुप्ता के गायन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं, विपिन लोढ़ा की प्रभावशाली एंकरिंग ने कार्यक्रम को जीवंत और यादगार बना दिया।
सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय योगदान देने वाले संगीता वी. भंडारी, ऋषिराज, शैलेन्द्र भंडारी, पूर्णिमा शर्मा, भूपेंद्र, जितेंद्र व्यास, सतीश चौधरी, अंकित जैन, रमा पटवा, उषा वडेरा, सोनिका, यामिनी लोढ़ा, योगिता टांक, पीयूष सराफा, सोनल सराफा, राजेंद्र सोनी, मनीषा सोनी, मनोज मोदी, मंजू चौधरी एवं प्रफुल्ल राठी सहित अन्य सदस्यों के सहयोग की भी सराहना की गई।
समारोह ने सेवा, समर्पण और समाजहित के मूल्यों को मजबूत करने के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
Write a Response