जोधपुर ग्रामीण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 59.100 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त
- Posted on 27 अक्टूबर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 15 Views
जोधपुर। पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जोधपुर ग्रामीण जिला पुलिस की जिला विशेष टीम (डीएसटी) और आसोप थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने पालड़ी राणावता गांव में एक मकान के पास बने टीनशेड से 59.100 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी नारायण राम को गिरफ्तार किया है। नारायण राम पुत्र मंछाराम निवासी पालड़ी राणावता ने अपने घर के पास बने टीनशेड में भारी मात्रा में डोडा पोस्त छिपा रखा है। इस पर श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में डीएसटी टीम और आसोप थाना प्रभारी सुरेंद्र दुगस्तावा मय जाब्ता ने खदावों की ढाणी, पालड़ी राणावता स्थित आरोपी के मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान टीनशेड में रखे प्लास्टिक के तीन कट्टों से कुल 59.100 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया
जोधपुर। पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जोधपुर ग्रामीण जिला पुलिस की जिला विशेष टीम (डीएसटी) और आसोप थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने पालड़ी राणावता गांव में एक मकान के पास बने टीनशेड से 59.100 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी नारायण राम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आगामी पंचायती राज चुनाव निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने तथा चुनावों के दौरान नशीले पदार्थों के सेवन और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक पंकज के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर कड़ेला के सुपरविजन में डीएसटी को तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
मुखबिर की सूचना पर दी दबिश
26 अक्टूबर 2026 को डीएसटी के कांस्टेबल श्रवण सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि नारायण राम पुत्र मंछाराम निवासी पालड़ी राणावता ने अपने घर के पास बने टीनशेड में भारी मात्रा में डोडा पोस्त छिपा रखा है। इस पर श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में डीएसटी टीम और आसोप थाना प्रभारी सुरेंद्र दुगस्तावा मय जाब्ता ने खदावों की ढाणी, पालड़ी राणावता स्थित आरोपी के मकान पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान टीनशेड में रखे प्लास्टिक के तीन कट्टों से कुल 59.100 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और आसोप थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
चुनावों में नशा बांटने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी कि चुनावों के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध मादक पदार्थ बांटने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से नशे से दूर रहने और मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।
कार्रवाई में डीएसटी और आसोप थाना पुलिस के अधिकारियों व जवानों की विशेष भूमिका रही।
Write a Response