जोधपुर में अवैध मॉडिफिकेशन वाली लक्जरी व स्लीपर बसों पर बड़ी कार्रवाई

जोधपुर। शहर में अवैध मॉडिफिकेशन कर संचालित की जा रही लक्जरी एवं स्लीपर बसों के खिलाफ सोमवार को विशेष अभियान चलाते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त जांच अभियान के दौरान 10 बसों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज़ किया गया तथा चालान बनाए गए। यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया गया। यह कार्रवाई राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश (अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) जोधपुर महानगर दिनेश त्यागी एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश (अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) जोधपुर जिला पूरण कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

WhatsApp Image 2026-07-13 at 5.44.26 PM-hcdBRPDDXx.jpeg

जोधपुर। शहर में अवैध मॉडिफिकेशन कर संचालित की जा रही लक्जरी एवं स्लीपर बसों के खिलाफ सोमवार को विशेष अभियान चलाते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त जांच अभियान के दौरान 10 बसों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज़ किया गया तथा चालान बनाए गए। यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया गया।

यह कार्रवाई राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश (अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) जोधपुर महानगर दिनेश त्यागी एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश (अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) जोधपुर जिला पूरण कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

अभियान के तहत बॉम्बे मोटर चौराहा, कल्पतरु बस स्टैंड और बारहवीं रोड चौराहा पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अवैध रूप से संचालित तथा अनधिकृत संरचनात्मक बदलाव (स्ट्रक्चरल मॉडिफिकेशन) वाली स्लीपर और लक्जरी बसों की जांच की गई। निरीक्षण में कुल 10 बसों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं सामने आने पर उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 तथा एआईएस-119 (AIS-119) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने बताया कि जिन बसों में गंभीर स्तर के अनधिकृत बदलाव पाए गए, उन्हें मौके पर ही सीज़ कर दिया गया, जबकि अन्य नियम उल्लंघनों पर चालान बनाकर जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान बस संचालकों को भी सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

कार्रवाई के दौरान अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) जोधपुर महानगर राकेश रामावत, अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव, डीएलएसए जोधपुर जिला डॉ. मनीष हरजाई, पुलिस निरीक्षक जेठुदान, परिवहन विभाग के महेंद्र सिंह तथा परिवहन निरीक्षक विनय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने कहा कि लक्जरी एवं स्लीपर बसों में किए जाने वाले अनधिकृत संरचनात्मक बदलाव सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं और कई बार ऐसे बदलाव भीषण सड़क हादसों का कारण बनते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि यदि किसी ट्रेवल्स एजेंसी द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है तो इसकी शिकायत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर में दर्ज कराई जा सकती है, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response