राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का किया पर्दाफाश
- Posted on 27 अक्टूबर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 18 Views
जोधपुर। जोधपुर पश्चिम के राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने ऑटो पार्ट्स की दुकान में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ 100 प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है। चोरी की घटना में करीब 20 हजार रुपये नकद, सोने के आभूषण और ऑटो पार्ट्स का सामान चोरी हुआ था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में गोविन्द नायक (18), निवासी चंदाला बेरा, नयापुरा चोखा तथा दिनेश परिहार (24), निवासी नयापुरा चोखा, जोधपुर पश्चिम शामिल हैं। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
जोधपुर। जोधपुर पश्चिम के राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने ऑटो पार्ट्स की दुकान में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ 100 प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है। चोरी की घटना में करीब 20 हजार रुपये नकद, सोने के आभूषण और ऑटो पार्ट्स का सामान चोरी हुआ था।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार तथा वृत्त प्रतापनगर की सहायक पुलिस आयुक्त नतीशा जाखड़ के सुपरविजन में राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
दुकान बंद कर घर गया था परिवादी
परिवादी अमित गहलोत निवासी रामनगर, नयापुरा चोखा ने 14 अक्टूबर 2026 को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि तिलवारिया चौराहे पर उसकी गहलोत ऑटो पार्ट्स नाम से दुकान है। वह 12 अक्टूबर की शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह 9:15 बजे दुकान पहुंचने पर सामान बिखरा मिला और नकदी सहित सोने के आभूषण गायब थे। आभूषणों में बोर, चौकर, कानों के झुमके और नाक की फिन्नी शामिल थी। परिवादी ने ये आभूषण निर्माणाधीन मकान और पत्नी के पीहर जाने के कारण दुकान में रखे थे।
इस संबंध में पुलिस ने प्रकरण संख्या 212/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करवाया तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। मानवीय आसूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद किया गया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में गोविन्द नायक (18), निवासी चंदाला बेरा, नयापुरा चोखा तथा दिनेश परिहार (24), निवासी नयापुरा चोखा, जोधपुर पश्चिम शामिल हैं। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Write a Response