वक्फ़ के नाम पर चल रही धांधली बंद होनी चाहिए : डॉ. सुरेंद्र जैन
- Posted on 2 अगस्त 2026
- खास
- By Rajendra Harsh
- 26 Views
जोधपुर, 2 अगस्त। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि वक्फ़ के नाम पर कथित रूप से चल रही धांधली और मनमानी पर प्रभावी रोक लगनी चाहिए तथा इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह बात रविवार को जोधपुर प्रवास के दौरान हाउसिंग बोर्ड स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। डॉ. जैन दो दिवसीय विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने जोधपुर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 विहिप के श्रद्धेय अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी वर्ष है। इस अवसर पर 27 सितंबर से शताब्दी वर्ष का शुभारंभ किया जाएगा
जोधपुर, 2 अगस्त। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि वक्फ़ के नाम पर कथित रूप से चल रही धांधली और मनमानी पर प्रभावी रोक लगनी चाहिए तथा इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह बात रविवार को जोधपुर प्रवास के दौरान हाउसिंग बोर्ड स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
डॉ. जैन दो दिवसीय विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने जोधपुर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 विहिप के श्रद्धेय अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी वर्ष है। इस अवसर पर 27 सितंबर से शताब्दी वर्ष का शुभारंभ किया जाएगा तथा जोधपुर में एक विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। इसके अलावा प्रांत के सभी जिलों में हिंदू सम्मेलन, दुर्गावाहिनी के शौर्य संचलन और युवा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हित चिंतक अभियान के तहत इस वर्ष पूरे प्रांत में पांच लाख से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही संत सम्मेलनों के माध्यम से समाज में छुआछूत समाप्त करने, धर्मांतरण रोकने तथा भारतीय संस्कारों के संरक्षण के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। गौ आधारित कृषि, पंचगव्य के प्रचार-प्रसार और गौशालाओं को प्रोत्साहन देने के लिए भी विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे।
सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है और सरकार के इस निर्णय का विहिप स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि यदि सीमा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हैं तो उन्हें हटाया जाना आवश्यक है।
युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. जैन ने कहा कि राजस्थान में नशे का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए बजरंग दल और दुर्गावाहिनी के माध्यम से व्यापक नशामुक्ति अभियान चलाया जाएगा।
वक्फ़ से जुड़े मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जों और पंजीकरण संबंधी मामलों की गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
Write a Response