स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जोधपुर में ड्रोन और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के संचालन पर रोक
- Posted on 11 अगस्त 2026
- खास
- By Rajendra Harsh
- 46 Views
जोधपुर। आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 को देखते हुए जोधपुर पुलिस आयुक्तालय ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा आदेश जारी करते हुए जोधपुर आयुक्तालय क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन एवं किसी भी प्रकार के फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के संचालन और उपयोग पर रोक लगा दी है। पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 13 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक जोधपुर आयुक्तालय के संपूर्ण थाना क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना ड्रोन या किसी अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट का संचालन अथवा उपयोग नहीं कर सकेगा।
Write a Response