बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 07:51 AM

छात्राओं को वितरित की प्रोत्साहन राशि एवं संस्कार साहित्य

जोधपुर। विजय गणेश सेवा प्रन्यास, जोधपुर की ओर से जालोरी गेट स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक छात्रा विद्यालय में मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आर्थिक सहायता तथा संस्कार साहित्य वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत कक्षा 9 से 12वीं तक अध्ययनरत छह जरूरतमंद छात्राओं को कोचिंग एवं ट्यूशन के लिए 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही विद्यालय की समस्त छात्राओं को संस्कार निर्माण में सहायक साहित्य वितरित किया गया। प्रन्यास की ओर से छवि चौहान, आयुषी, खुशबू, वर्षा, नेहा एवं मीनाक्षी को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों के कारण छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो तथा वे बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।

WhatsApp Image 2026-10-17 at 4.31.00 PM (1)-iKDldCEmw8.jpg

जोधपुर। विजय गणेश सेवा प्रन्यास, जोधपुर की ओर से जालोरी गेट स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक छात्रा विद्यालय में मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आर्थिक सहायता तथा संस्कार साहित्य वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत कक्षा 9 से 12वीं तक अध्ययनरत छह जरूरतमंद छात्राओं को कोचिंग एवं ट्यूशन के लिए 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही विद्यालय की समस्त छात्राओं को संस्कार निर्माण में सहायक साहित्य वितरित किया गया।

कार्यक्रम में प्रन्यास उपाध्यक्ष एवं आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविन्द सहाय शुक्ल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर संकल्पबद्ध होकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बालिकाओं से अपनी बुद्धि, शिक्षा एवं प्रतिभा का उपयोग देश और समाज के हित में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों का होना भी आवश्यक है, जो व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रन्यास की ओर से छवि चौहान, आयुषी, खुशबू, वर्षा, नेहा एवं मीनाक्षी को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों के कारण छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो तथा वे बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।

प्रन्यास अध्यक्ष अरुण कुमार गट्टानी की अगुवाई में ट्रस्टी सुनीता डोडवानी एवं देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने छात्राओं को सहायता राशि के चेक एवं संस्कार साहित्य वितरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की संस्था प्रधान चन्द्रा प्रियंका , महेन्द्र मेघवाल, समाजसेवी गुरुप्रकाश रांकावत, ललित सुथार, श्याम कुंभट तथा ट्रस्ट के अमित भंडारी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

प्रन्यास सचिव तिरुपति चन्द शर्मा ने कार्यक्रम में सहयोग एवं सहभागिता के लिए विद्यालय स्टाफ, उपस्थित अतिथियों और समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए सहयोग देना तथा उनमें संस्कारों का विकास करना प्रन्यास के सामाजिक सरोकारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस पहल के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और उनमें सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित करने का संदेश दिया गया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response