बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 08:48 AM

आर्थिक सहायता प्रदान

जोधपुर। विद्युत श्रमिक कल्याण समिति की ओर से दिवंगत डिस्कॉम कर्मचारी स्वर्गीय अनन्त कुमार भट्ट की धर्मपत्नी ऊषा भट्ट को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। समिति के उप कार्यालय पुराना पावर हाउस, जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

WhatsApp Image 2026-03-05 at 1.27.37 AM (1)-qhMaTWETuc.jpg

मृतक डिस्कॉम कर्मचारी की पत्नी को विद्युत श्रमिक कल्याण समिति से एक लाख की आर्थिक सहायता

जोधपुर। विद्युत श्रमिक कल्याण समिति की ओर से दिवंगत डिस्कॉम कर्मचारी स्वर्गीय अनन्त कुमार भट्ट की धर्मपत्नी  ऊषा भट्ट को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। समिति के उप कार्यालय पुराना पावर हाउस, जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

स्वर्गीय अनन्त कुमार भट्ट जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में सहायक अभियंता, लूणी ओ एंड एम के पद पर कार्यरत थे। वे विद्युत श्रमिक कल्याण समिति के सक्रिय सदस्य भी थे। उनके आकस्मिक निधन के बाद समिति की ओर से यह आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया, ताकि परिवार को कठिन समय में सहारा मिल सके।

कार्यक्रम में जोधपुर डिस्कॉम बिजली कर्मचारी संघ (इंटक) जोधपुर संभाग के महामंत्री एवं विद्युत श्रमिक कल्याण समिति के उपाध्यक्ष हुकम चन्द चौहान ने कहा कि समिति का उद्देश्य जरूरतमंद कर्मचारियों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि दिवंगत भट्ट एक कर्तव्यनिष्ठ एवं जिम्मेदार अधिकारी थे, जिनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा।

इस अवसर पर  लक्ष्मी नारायण बर्गटा, जितेंद्र सिंह, भीमराज सांखला, कांति लाल त्रिवेदी, मोहम्मद शाहिद, ऋतिक भट्ट, मोहम्मद कैफ और शहजाद मोहम्मद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय अनन्त कुमार भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी किसी सदस्य कर्मचारी के साथ आकस्मिक घटना होने पर समिति इसी प्रकार सहायता प्रदान करती रहेगी। उन्होंने कर्मचारियों से समिति से जुड़े रहने और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response