सरदारपुरा में ब्रांडेड नामों के लेबल लगे 2200 कपड़े जब्त
- Posted on 5 अक्टूबर 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 44 Views
जोधपुर। जोधपुर पश्चिम पुलिस ने सरदारपुरा क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनियों के नाम और लेबल का कथित रूप से इस्तेमाल कर बेचे जा रहे कपड़ों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 2200 कपड़े जब्त किए हैं। पुलिस की कार्रवाई प्रथम बी रोड, सरदारपुरा स्थित मन्नत कलेक्शन की दुकान और गोदाम पर की गई। जब्त किए गए कपड़ों में जींस, शर्ट, लोअर, टी-शर्ट सहित अन्य परिधान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, संबंधित कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधियों से मिली सूचना के बाद दुकान और गोदाम की तस्दीक की गई। जांच के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ऐसे कपड़े मिले, जिन पर लेवी's, टॉमी हिलफिगर और कैल्विन क्लीन जैसे ब्रांडों के नाम वाले लेबल लगे हुए थे। पुलिस ने इन कपड़ों को संदेह के आधार पर जब्त कर लिया।
जोधपुर। जोधपुर पश्चिम पुलिस ने सरदारपुरा क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनियों के नाम और लेबल का कथित रूप से इस्तेमाल कर बेचे जा रहे कपड़ों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 2200 कपड़े जब्त किए हैं। पुलिस की कार्रवाई प्रथम बी रोड, सरदारपुरा स्थित मन्नत कलेक्शन की दुकान और गोदाम पर की गई। जब्त किए गए कपड़ों में जींस, शर्ट, लोअर, टी-शर्ट सहित अन्य परिधान शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, संबंधित कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधियों से मिली सूचना के बाद दुकान और गोदाम की तस्दीक की गई। जांच के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ऐसे कपड़े मिले, जिन पर लेवी's, टॉमी हिलफिगर और कैल्विन क्लीन जैसे ब्रांडों के नाम वाले लेबल लगे हुए थे। पुलिस ने इन कपड़ों को संदेह के आधार पर जब्त कर लिया।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के दौरान दुकान संचालक के पास संबंधित ब्रांडों के नाम से कपड़ों की बिक्री अथवा उनके उपयोग के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या अनुबंध प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने बरामद कपड़ों को जब्त करते हुए मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) तथा ट्रेडमार्क अधिनियम, 1999 की धाराओं 102, 103 और 104 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त किए गए कपड़े कहां से लाए गए थे और इनकी बिक्री का नेटवर्क कितना बड़ा है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे अनुसंधान जारी है। जांच के दौरान कपड़ों की वास्तविकता, सप्लाई स्रोत और संबंधित दस्तावेजों की भी पड़ताल की जाएगी।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया, पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार सैन के निर्देशन में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व एसीपी पश्चिम भजनलाल जांगिड़ ने किया। पुलिस का कहना है कि ब्रांड नामों के कथित अनधिकृत इस्तेमाल और ऐसे उत्पादों की बिक्री के मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Write a Response