उचियारड़ा नकबजनी का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार
- Posted on 8 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 31 Views
जोधपुर। शहर की एयरपोर्ट थाना पुलिस ने ग्राम उचियारड़ा में हुई लाखों रुपये के सोना-चांदी की नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोना-चांदी के आभूषणों को पिघलाकर तैयार की गई सोने की बट्टी और चांदी की सिल्ली भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 19 मई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उचियारड़ा निवासी श्रवणराम प्रजापत के घर में सेंध लगाकर करीब 15 तोला सोना और 1.5 किलोग्राम चांदी चोरी कर ली थी।
Write a Response