बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 12:03 PM

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव - 2026 के कार्यक्रम

        पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव - 2026 के कार्यक्रम आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन उत्सव 2026 की सह संयोजक एवं प्रान्त सचिव  मीनू दूगड व कार्यक्रम समिति की सयोजक एवं महिला इकाई अध्यक्ष  मोना हरवानी के सानिध्य मे भवन सभागार मे आयोजित की गयी।

 

WhatsApp Image 2025-12-15 at 5.59.55 PM-h7RdGp7HNT.jpeg

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव–2026 की आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव–2026 के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक उत्सव–2026 की सह संयोजक एवं प्रान्त सचिव  मीनू दूगड तथा कार्यक्रम समिति की संयोजक एवं महिला इकाई अध्यक्ष  मोना हरवानी के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में आगामी उत्सव की तैयारियों, कार्यक्रमों की रूपरेखा और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती मीनू दूगड ने बताया कि उत्सव–2026 के अंतर्गत महिलाओं के नेतृत्व में आयोजित होने वाली अपरान्हकालीन विभिन्न प्रतियोगिताओं को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि 10 दिवसीय इस भव्य उत्सव के दौरान सांस्कृतिक, हस्तशिल्प, रचनात्मक और कौशल आधारित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रस्तावित है, जिससे महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। बैठक में सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई, ताकि आयोजन सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाया जा सके।

कार्यक्रम समिति की संयोजक एवं महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों के लिए महिला पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता और समर्पित सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह उत्सव महिला सशक्तिकरण, स्थानीय उद्योग और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

बैठक में  शिल्पा अग्रवाल,  निधि सिंह,  ममता लोहिया, ज्योति प्रजापत, सुनीता शर्मा, रुचि, रिचा डागा, ऋतु सहित अनेक महिला सदस्यगण उपस्थित रहीं और सभी ने अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद एवं आभार कार्यक्रम समिति की सह संयोजक श्रीमती कंचन लोहिया ने व्यक्त किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी ने उत्सव–2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response