RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: 18 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
- Posted on 18 जून 2026
- कार्रवाई,
- By Rajendra Harsh
- 31 Views
रांची/नई दिल्ली, 18 जून। झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के करीब 18 घंटे के भीतर रांची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। घटना मंगलवार देर रात चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय में हुई। जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े 12 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने कार्यालय परिसर की ओर जलता हुआ पेट्रोल बम फेंका और मौके से फरार हो गए।
Write a Response