बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 02:53 PM

जयपुर में 20 रुपए की कचोरी खाना व्यापारी को पड़ा महंगा

जयपुर। राजधानी जयपुर में महज 20 रुपए की कचोरी खाने के लिए रुके एक व्यापारी को 20 लाख रुपए की बड़ी रकम गंवानी पड़ गई। व्यापारी ने रुपए से भरा बैग अपनी स्कूटी के आगे रखा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और बैग उठाकर फरार हो गए। पूरी वारदात घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। जानकारी के अनुसार, घटना जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके की है। व्यापारी चंपालाल अपने साथ 20 लाख रुपए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान वे कचोरी खाने के लिए रुके। उन्होंने अपनी स्कूटी के आगे रुपए से भरा बैग रख दिया और 20 रुपए की कचोरी खाने लगे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने मौके का फायदा उठाया और बैग लेकर फरार हो गए।


  1. जयपुर। राजधानी जयपुर में महज 20 रुपए की कचोरी खाने के लिए रुके एक व्यापारी को 20 लाख रुपए की बड़ी रकम गंवानी पड़ गई। व्यापारी ने रुपए से भरा बैग अपनी स्कूटी के आगे रखा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और बैग उठाकर फरार हो गए। पूरी वारदात घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।

    स्कूटी पर रखा था 20 लाख रुपए से भरा बैग

    जानकारी के अनुसार, घटना जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके की है। व्यापारी चंपालाल अपने साथ 20 लाख रुपए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान वे कचोरी खाने के लिए रुके। उन्होंने अपनी स्कूटी के आगे रुपए से भरा बैग रख दिया और 20 रुपए की कचोरी खाने लगे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने मौके का फायदा उठाया और बैग लेकर फरार हो गए। व्यापारी को जब बैग चोरी होने का पता चला, तो उनके होश उड़ गए।

    सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    वारदात के बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई है। इसमें बाइक सवार दो बदमाश बैग लेकर जाते हुए नजर आए। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करवाई, ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके। हालांकि, अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

    पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं

    पीड़ित व्यापारी चंपालाल की शिकायत पर नाहरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही, बदमाशों के भागने के संभावित रास्तों की भी जांच की जा रही है।

    दिनदहाड़े 20 लाख रुपए की इस वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

     
     
     
     
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response