संगठित अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

जोधपुर। शहर में संगठित अपराध और अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना महामंदिर टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो संगठित अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, सात जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन को जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी राजेन्द्र के विरुद्ध हत्या सहित गंभीर प्रकृति के करीब आधा दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 9.01.36 PM-0Yky9rHsUi.jpeg

पुलिस थाना महामंदिर टीम की संगठित अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

जोधपुर। शहर में संगठित अपराध और अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना महामंदिर टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो संगठित अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, सात जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन को जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी राजेन्द्र के विरुद्ध हत्या सहित गंभीर प्रकृति के करीब आधा दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व  पी.डी. नित्या (आईपीएस) ने बताया कि पुलिस आयुक्त जोधपुर श्री ओमप्रकाश (आईपीएस) के निर्देशानुसार शहर में अवैध आग्नेय हथियार लेकर घूमने वाले, संगठित अपराध में लिप्त, मोस्ट वांटेड एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व वीरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त  प्रतिक सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में थाना महामंदिर के थानाधिकारी  देवेंद्र सिंह (नि.पु.) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

दिनांक 25 जनवरी 2026 को इंटेलिजेंस आयुक्तालय जोधपुर से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर टीम ने संदिग्धों पर लगातार निगरानी रखी। निगरानी के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो में आए दो व्यक्ति एक कार डेकोर की दुकान पर नंबर प्लेट बदलवाने की योजना बनाते पाए गए। पुलिस की भनक लगते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक अवैध पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेन्द्र पुत्र शोभाराम जाट (31) निवासी सियारा चौकड़ी, थाना बोरूंदा तथा महीराम पुत्र लादूराम विश्नोई (30) निवासी मतवाला की ढाणी, थाना बिलाड़ा, जोधपुर ग्रामीण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के अन्य आपराधिक गैंगों से आपसी रंजिश और मनमुटाव के चलते वे हथियार लेकर घूमते थे। आरोपियों द्वारा रची गई साजिश, संगठित अपराध तथा पिस्टल की खरीद-फरोख्त के संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत अनुसंधान जारी है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response