एक साल से फरार एनडीपीएस एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। पुलिस थाना करवड़ की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक वर्ष से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई शहर में लंबे समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशानुसार फरार एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना करवड़ की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया।


जोधपुर। पुलिस थाना करवड़ की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक वर्ष से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई शहर में लंबे समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशानुसार फरार एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना करवड़ की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व वीरेन्द्र सिंह तथा एडीसीपी एवं मेंटर अधिकारी अन्नराज के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त मंडोर अनिल शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी परमेश्वरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।

गठित टीम ने पुलिस थाना करवड़ के प्रकरण संख्या 30/2025, दिनांक 26 फरवरी 2025, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी घनश्याम पुत्र मोहनलाल, निवासी कोटड़ी, थाना सुवासरा, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव के दोस्तों से मिलने के लिए दईजर क्षेत्र स्थित टुट की बाड़ी में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसके विरुद्ध दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी परमेश्वरी के साथ हेड कांस्टेबल छोटूराम तथा कांस्टेबल मघाराम और नरेश की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response