ट्रेन में महिलाओं के गहने चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग की दो महिलाएं गिरफ्तार
- Posted on 23 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 34 Views
जोधपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) जोधपुर ने ट्रेन में महिला यात्रियों के गहने और कीमती सामान चोरी करने वाली एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज होने के महज पांच घंटे के भीतर कार्रवाई कर चोरी हुए लाखों रुपये के आभूषण बरामद कर लिए।लिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रसीलाबेन और मालाबेन के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार डायमंड जड़ित सोने की अंगूठियां बरामद की हैं
जोधपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) जोधपुर ने ट्रेन में महिला यात्रियों के गहने और कीमती सामान चोरी करने वाली एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज होने के महज पांच घंटे के भीतर कार्रवाई कर चोरी हुए लाखों रुपये के आभूषण बरामद कर लिए।
जीआरपी थाना जोधपुर में सुरसागर निवासी विष्णु कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार उनके मित्र की पत्नी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वसई (महाराष्ट्र) से जोधपुर पहुंची थीं और यहां से लाडनूं जाने के लिए भावनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस के आरक्षित कोच में सवार हो रही थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उनके बैग से डायमंड जड़ित चार सोने की अंगूठियां और एक सोने का लॉकेट चोरी कर लिया। चोरी गए आभूषणों का कुल वजन करीब 45 ग्राम बताया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी थाना प्रभारी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, संदिग्धों के डाटा और रेलवे स्टेशनों पर निगरानी के आधार पर घटना का खुलासा करते हुए गुजरात के पालीताना क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रसीलाबेन और मालाबेन के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार डायमंड जड़ित सोने की अंगूठियां बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4.75 लाख रुपये बताई गई है।
जांच में सामने आया कि यह गैंग रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सक्रिय रहती है। गैंग की एक सदस्य यात्रियों को भीड़ में उलझाकर रोकती है, जबकि दूसरी सदस्य उनके बैग से नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेती है। आरोपी मूल रूप से गुजरात के भावनगर जिले के पालीताना क्षेत्र की रहने वाली हैं और दिल्ली में रहकर देशभर में इस तरह की वारदातों को अंजाम देती रही हैं।
पुलिस दोनों महिलाओं के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य राज्यों में उनकी गतिविधियों की भी जांच कर रही है।
Write a Response