मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 06:56 AM

मेडिकल उपकरणों की दुकानों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की आकस्मिक जांच

जोधपुर। उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और मेडिकल उपकरणों की बिक्री में विधिक माप विज्ञान संबंधी नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से जोधपुर शहर में आकस्मिक जांच अभियान चलाया गया। उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार 7 अक्टूबर को विभागीय टीम ने शहर के चार प्रमुख मेडिकल एवं सर्जिकल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने मेडिकल उपकरणों और संबंधित डिवाइस पर अंकित आवश्यक घोषणाओं, अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी), विक्रय मूल्य तथा अन्य विधिक माप विज्ञान संबंधी प्रावधानों की जांच की। अधिकारियों ने यह भी देखा कि प्रतिष्ठानों पर बिक्री के दौरान उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है या नहीं।

WhatsApp Image 2026-10-07 at 8.59.20 PM (1) (1)-tnpvWTOPsm.jpg

जोधपुर। उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और मेडिकल उपकरणों की बिक्री में विधिक माप विज्ञान संबंधी नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से जोधपुर शहर में आकस्मिक जांच अभियान चलाया गया। उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार 7 अक्टूबर को विभागीय टीम ने शहर के चार प्रमुख मेडिकल एवं सर्जिकल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने मेडिकल उपकरणों और संबंधित डिवाइस पर अंकित आवश्यक घोषणाओं, अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी), विक्रय मूल्य तथा अन्य विधिक माप विज्ञान संबंधी प्रावधानों की जांच की। अधिकारियों ने यह भी देखा कि प्रतिष्ठानों पर बिक्री के दौरान उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है या नहीं।

चार प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

विभाग की टीम ने शहर के चार प्रमुख मेडिकल एवं सर्जिकल प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर वहां उपलब्ध मेडिकल उपकरणों और अन्य संबंधित उत्पादों की जांच की। निरीक्षण के दौरान उत्पादों पर अंकित विवरण और कीमतों का मिलान किया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान सभी प्रतिष्ठानों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

एमआरपी से अधिक कीमत पर बिक्री नहीं

जांच के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान पर मेडिकल उपकरण या संबंधित उत्पाद निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक कीमत पर बेचे जाते नहीं पाए गए। निरीक्षण किए गए उत्पादों का विक्रय मूल्य उनकी निर्धारित एमआरपी के अनुरूप मिला। इसके अलावा मौके पर किसी प्रकार की अन्य अनियमितता भी सामने नहीं आई।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

विधिक माप विज्ञान अधिकारी रामचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है। बाजार में निर्धारित नियमों और मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के आकस्मिक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में मेडिकल उपकरणों के साथ-साथ अन्य पैकबंद वस्तुओं की भी जांच की जाएगी। यदि किसी प्रतिष्ठान पर नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ विधिक प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य बाजार में पारदर्शिता बनाए रखना और उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य एवं सही जानकारी के साथ उत्पाद उपलब्ध कराना है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response