गेनाराम हत्याकांड में दो साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
- Posted on 20 सितम्बर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 39 Views
जोधपुर। डीएसटी जोधपुर ग्रामीण ने वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वर्ष 2024 में बावड़ी कस्बे में हुए बहुचर्चित गेनाराम हत्याकांड में दो साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सीताराम पुत्र पेमाराम, जाति जाट, निवासी किरमसरिया, थाना मथानिया, जोधपुर आयुक्तालय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अग्रिम अनुसंधान के लिए थाना खेड़ापा के सुपुर्द किया इसी क्रम में 19 सितंबर 2026 को डीएसटी के कांस्टेबल पप्पूराम को सूचना मिली कि वर्ष 2024 में बावड़ी में हुए गेनाराम हत्याकांड में शामिल और करीब दो साल से फरार आरोपी सीताराम बावड़ी की तरफ आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीएसटी टीम ने खेड़ापा थाना क्षेत्र में बावड़ी-कास्टी रोड पर तत्काल नाकाबंदी की।
जोधपुर। डीएसटी जोधपुर ग्रामीण ने वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वर्ष 2024 में बावड़ी कस्बे में हुए बहुचर्चित गेनाराम हत्याकांड में दो साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सीताराम पुत्र पेमाराम, जाति जाट, निवासी किरमसरिया, थाना मथानिया, जोधपुर आयुक्तालय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अग्रिम अनुसंधान के लिए थाना खेड़ापा के सुपुर्द किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस मुख्यालय की ओर से वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए राज्यभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक पंकज के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर कड़ेला के निकट सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी शंकर कड़वा को वांछित एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में 19 सितंबर 2026 को डीएसटी के कांस्टेबल पप्पूराम को सूचना मिली कि वर्ष 2024 में बावड़ी में हुए गेनाराम हत्याकांड में शामिल और करीब दो साल से फरार आरोपी सीताराम बावड़ी की तरफ आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीएसटी टीम ने खेड़ापा थाना क्षेत्र में बावड़ी-कास्टी रोड पर तत्काल नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे दस्तयाब कर लिया। जांच में उसकी पहचान सीताराम के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए पूर्वोत्तर राज्यों में फरारी काट रहा था और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।
गिरफ्तार आरोपी सीताराम के खिलाफ थाना खेड़ापा में प्रकरण संख्या 218/2024 दर्ज है। कार्रवाई के बाद आरोपी को आगे की जांच एवं पूछताछ के लिए थाना खेड़ापा पुलिस को सौंप दिया गया।
कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी शंकर कड़वा, सहायक उपनिरीक्षक श्रवण कुमार भंवरिया, हेड कांस्टेबल मदन मीणा, हरेन्द्र लोहरा, कांस्टेबल पप्पूराम (आसूचना) और अशोक भाटी की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम अब आरोपी से हत्याकांड से जुड़े अन्य तथ्यों और उसकी फरारी के दौरान की गतिविधियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
Write a Response