"यातायात जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
- Posted on December 6, 2025
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 21 Views
यातायात शिक्षा प्रभारी श्री हनुमानसिंह हैडकॉनिस्टेबल 1201 द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बढ़ती सडक दुर्घटनाओं के कारण बताते हुए इसमें कमी लाने हेतु यातायात नियमों की पूर्ण पालना करने की समझाईश की गई।
श्रीमान ओम प्रकाश पुलिस आयुक्त जोधपुर के निर्देशानुसार, श्री शहीन सी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात जोधपुर, श्री दुर्गाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात जोधपुर के सुपरविजन में श्री रविन्द्र बोथरा सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चिम, श्रीमती मंगलेश चूण्डावत सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पूर्व जोधपुर के नेतृत्व में दिनांक 06.12.2025 को ओरचिड सेन्ट्रल स्कूल नान्दड़ी, बनाड़ रोड़ जोधपुर में यातायात शिक्षा टीम द्वारा विद्यार्थियों एवं बालवाहिनी चालकों को यातायात शिक्षा मोबाईल वैन के माध्यम से यातायात नियमों की पीपीटी द्वारा व बालवाहिनी गाईड लाईन के बारे में विस्तृत जानकारी देने हेतु "यातायात जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
यातायात शिक्षा प्रभारी श्री हनुमानसिंह हैडकॉनिस्टेबल 1201 द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बढ़ती सडक दुर्घटनाओं के कारण बताते हुए इसमें कमी लाने हेतु यातायात नियमों की पूर्ण पालना करने की समझाईश की गई। नाबालिग विद्यार्थियों द्वारा वाहन चलाने पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की विडियों क्लिप दिखाकर उनके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की तत्काल मदद करने वाले व्यक्ति (गुडसेमेरिटन) हेतु उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देश, मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवनरक्षा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पेम्पलेटस् वितरित किये गये।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती संगीता बड़ाना द्वारा सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पूर्ण पालना करने का विश्वास दिलाते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Write a Response