वृद्ध महिला से सोने की कंठी झपटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- Posted on 27 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 28 Views
जोधपुर। माता का थान थाना पुलिस ने वृद्ध महिला से सोने की कंठी झपटने की वारदात का महज 72 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने झपटमारी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटी गई सोने की कंठी को गलाकर बनाई गई सोने की डली तथा वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस ने करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान उर्फ सोनू (33), मोहम्मद अयान खिलजी (23) और तपन संतरा (51) के रूप में की है। सलमान के खिलाफ पहले से चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट सहित आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Write a Response