568वां जोधपुर स्थापना दिवस पर होगा प्रतिभाओं का सम्मान
- Posted on 21 जून 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 31 Views
जोधपुर। लोक संगीत माड़ शोध संस्थान द्वारा जोधपुर के 568वें स्थापना दिवस को तिथि अनुसार निर्जला एकादशी, 25 जून 2026 को भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित होने वाले सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन एडीसीपी यातायात शालिनी राज, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आकांक्षा पालावत, समाजसेवी सीए सुरेश राठी, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलगुरु पवन कुमार शर्मा तथा दैनिक जलते दीप एवं माणक राजस्थानी मासिक पत्रिका के प्रधान संपादक पदम मेहता के करकमलों द्वारा किया गया।
568वां जोधपुर स्थापना दिवस पर होगा प्रतिभाओं का सम्मान, मीरा भक्ति सरोवर संध्या भी होगी आयोजित
जोधपुर। लोक संगीत माड़ शोध संस्थान द्वारा जोधपुर के 568वें स्थापना दिवस को तिथि अनुसार निर्जला एकादशी, 25 जून 2026 को भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित होने वाले सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन एडीसीपी यातायात शालिनी राज, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आकांक्षा पालावत, समाजसेवी सीए सुरेश राठी, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलगुरु पवन कुमार शर्मा तथा दैनिक जलते दीप एवं माणक राजस्थानी मासिक पत्रिका के प्रधान संपादक पदम मेहता के करकमलों द्वारा किया गया।
संस्थान के सचिव सुमनेश व्यास ने बताया कि हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष 19 पत्रकारों को “संचार सेवा श्री सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। चयन समिति द्वारा प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं स्वतंत्र पत्रकारों का चयन किया गया है।
प्रिंट मीडिया से सम्मानित होने वाले पत्रकारों में मनीष चोपड़ा, रजनीश छंगाणी, सुनील चारण, राजेश त्रिवेदी, सुरेश व्यास, एम. आर. मलकानी, सैयद मुनव्वर अली, अयोध्या प्रसाद गौड़, डॉ. राकेश वशिष्ठ, उदय पुरोहित, संगीता बोहरा, मनोज बोहरा, दिलीप पुरोहित एवं सुमेर सिंह चूंडावत के नाम शामिल हैं। वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से राज वैष्णव, शिवकुमार पुरोहित, मनोज गिरी वर्मा एवं चंद्रशेखर व्यास को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर दैनिक जलते दीप एवं माणक राजस्थानी मासिक पत्रिका के प्रधान संपादक पदम मेहता को पत्रकारिता क्षेत्र में वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। संगीत क्षेत्र में प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले “गुरु गोविंद कल्ला संगीत सेवा श्री सम्मान” के अंतर्गत गणपत–गणेश जोशी की जोड़ी तथा 25 हजार से अधिक गीतों, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाने वाली अजय करण जोशी को सम्मानित किया जाएगा। वहीं बैंकिंग एवं विधिक सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए वैभव पुरोहित को सम्मान दिया जाएगा।
संस्थान के अध्यक्ष आनंद कल्ला ने बताया कि समारोह के दौरान मीरा भक्ति सरोवर संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें मीरा के भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
संस्थान के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह भव्य समारोह 25 जून को शाम 7 बजे चंद्रा इम्पीरियल, पोलो ग्राउंड के सामने आयोजित किया जाएगा।
Write a Response