स्वयंसिद्धा’ महिला उद्यमिता मेले का पोस्टर विमोचन

जोधपुर। लघु उद्योग भारती महिला इकाई, जोधपुर की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हस्तनिर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले ‘स्वयंसिद्धा’ महिला उद्यमिता प्रोत्साहन मेला एवं प्रदर्शनी (सावन उत्सव) का मंगलवार को पोस्टर विमोचन किया गया। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम में आयोजन की रूपरेखा साझा की गई। मोना हरवानी ने बताया कि दो दिवसीय मेला 25 और 26 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे से लघु उद्योग भारती भवन सभागार, रीको रेस्ट हाउस के पास, न्यू पावर हाउस के पीछे आयोजित होगा। मेले का उद्घाटन 25 जुलाई को जिला कलक्टर आलोक रंजन के मुख्य आतिथ्य में होगा।

WhatsApp Image 2026-07-21 at 2.33.07 PM (1)-YjA0aoLCAD.jpg

जोधपुर। लघु उद्योग भारती महिला इकाई, जोधपुर की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हस्तनिर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले ‘स्वयंसिद्धा’ महिला उद्यमिता प्रोत्साहन मेला एवं प्रदर्शनी (सावन उत्सव) का मंगलवार को पोस्टर विमोचन किया गया। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम में आयोजन की रूपरेखा साझा की गई।

मोना हरवानी ने बताया कि दो दिवसीय मेला 25 और 26 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे से लघु उद्योग भारती भवन सभागार, रीको रेस्ट हाउस के पास, न्यू पावर हाउस के पीछे आयोजित होगा। मेले का उद्घाटन 25 जुलाई को जिला कलक्टर आलोक रंजन के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के निवर्तमान अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा करेंगे, जबकि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) शालिनी राज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।

मेले में 40 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें घरेलू उद्योगों से जुड़े उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल, हेल्थकेयर, खाद्य सामग्री, होम फर्निशिंग, इमिटेशन ज्वैलरी तथा अन्य हस्तनिर्मित वस्तुएं बिक्री एवं प्रदर्शन के लिए उपलब्ध रहेंगी। सावन और रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए महिलाओं द्वारा तैयार की गई आकर्षक हस्तनिर्मित राखियों की विशेष स्टॉल मेले का प्रमुख आकर्षण होंगी।

आयोजकों के अनुसार, इस मेले के माध्यम से महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के विपणन, नए ग्राहकों तक पहुंचने और प्रदेश स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। लघु उद्योग भारती महिला इकाई धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों से पूर्व ऐसे आयोजनों के जरिए स्थानीय महिला उद्यमिता और स्वरोजगार को लगातार प्रोत्साहित करती रही है।

मेले के दौरान 25 जुलाई को शाम 5:30 से 6:30 बजे तक राखी प्रतियोगिता तथा 26 जुलाई को थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी समन्वयक गौरी अरोड़ा से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में सचिव कंचन लोहिया, कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल, उपाध्यक्ष नलिनी बंसल सहित महिला इकाई की कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव कंचन लोहिया ने सभी अतिथियों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response