मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 07:14 AM

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहिब में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर

जोधपुर, 29 सितंबर। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहिब, सिंधी कॉलोनी विकास समिति, एएसजी नेत्र चिकित्सालय एवं लॉयन्स क्लब जोधपुर आगाज के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को गुरुद्वारा परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ ज्ञानी जी द्वारा अरदास के साथ हुआ। सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चले शिविर में कुल 93 लोगों ने निःशुल्क नेत्र जांच कराई। शिविर में सिंधी कॉलोनी के निवासियों के साथ पीएनबी बैंक के कर्मचारी, गुरुद्वारे की साध संगत तथा अन्य नागरिकों ने भी भाग लिया। आयोजन के दौरान लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने और नेत्र संबंधी समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए जागरूक किया गया।

WhatsApp Image 2026-09-29 at 4.39.28 PM (1) (1)-F158aUuttu.jpg

जोधपुर, 29 सितंबर। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहिब, सिंधी कॉलोनी विकास समिति, एएसजी नेत्र चिकित्सालय एवं लॉयन्स क्लब जोधपुर आगाज के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को गुरुद्वारा परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ ज्ञानी जी द्वारा अरदास के साथ हुआ।

सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चले शिविर में कुल 93 लोगों ने निःशुल्क नेत्र जांच कराई। शिविर में सिंधी कॉलोनी के निवासियों के साथ पीएनबी बैंक के कर्मचारी, गुरुद्वारे की साध संगत तथा अन्य नागरिकों ने भी भाग लिया। आयोजन के दौरान लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने और नेत्र संबंधी समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए जागरूक किया गया।

एएसजी आई हॉस्पिटल की ओर से शक्ति सिंह, महेश एवं तकनीकी टीम ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से लोगों की आंखों की जांच की। जांच के बाद जरूरत के अनुसार उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया। शिविर में लोगों को आंखों के स्वास्थ्य से संबंधित सावधानियों और नियमित जांच के महत्व की जानकारी दी गई।

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहिब के प्रधान सेवादार सरदार जितेंद्र सिंह बत्रा ने शिविर में सहयोग देने वाले सभी संस्थानों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस अवसर पर सिख समाज से प्रधान दर्शन सिंह लोटे, प्रधान गुरचरण सिंह बग्गा, सचिव कुलदीप सिंह सलूजा, सचिव जगमोहन सिंह, राजेंद्र सिंह सरा, त्रिलोचन सिंह सबरवाल, सुखबीर सिंह हांडा, नवनीत कौर बग्गा, सतनाम कौर छाबड़ा, नरेंद्र कौर आसी सहित साध संगत मौजूद रही।

शिविर के सफल आयोजन में लॉयन्स क्लब जोधपुर आगाज के प्रांतपाल डॉक्टर लॉयन निशांत जैन, लॉयन हरदीप सिंह सलूजा, लॉयन अभिषेक खजांची, लॉयन राकेश पगारिया, लॉयन राजेंद्र खत्री, लॉयन शेफाली बोथरा, लॉयन शशि मेहता एवं उनकी टीम तथा सिंधी कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष अमित गोयल, रमेश अयानी, अमित देवानी, विनोद सयानी, दिनेश गोयल, गोविंद जी, सज्जन कुमार और विक्की खालसा का विशेष सहयोग रहा।

समापन अवसर पर प्रधान सेवादार सरदार जितेंद्र सिंह बत्रा एवं सिख समाज के प्रबंधकों ने चिकित्सकों और सभी सहयोगियों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया तथा आभार व्यक्त किया।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response