मोहर्रम व आगामी त्योहारों को लेकर जोधपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित
- Posted on 24 जून 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 30 Views
जोधपुर, 24 जून। आगामी मोहर्रम सहित विभिन्न धार्मिक पर्वों के दौरान शहर में शांति, कानून-व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सरदार पटेल सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने की।बैठक में पुलिस आयुक्त ने शांति समिति के सदस्यों के साथ शहर की कानून-व्यवस्था, धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा प्रबंध तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
जोधपुर, 24 जून। आगामी मोहर्रम सहित विभिन्न धार्मिक पर्वों के दौरान शहर में शांति, कानून-व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सरदार पटेल सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने की।
बैठक में पुलिस आयुक्त ने शांति समिति के सदस्यों के साथ शहर की कानून-व्यवस्था, धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा प्रबंध तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक पर्व शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाए जाएं, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
इस दौरान पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमल शेखावत, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं यातायात) शहीन सी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) वीरेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) नरेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, रतन सिंह, देरावर सिंह, अनिल शर्मा तथा नतीशा जाखड़ सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के थानाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में खाण्डाफलसा, सरदारपुरा, प्रतापनगर सदर, सदर कोतवाली, उदयमंदिर, नागौरी गेट, माता का थान, सदर बाजार और महामंदिर थाना क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
पुलिस आयुक्त ने शांति समिति सदस्यों से त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था, जुलूस मार्गों की सुरक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने संबंधी सुझाव आमंत्रित किए। समिति सदस्यों ने विभिन्न सुझाव प्रस्तुत करते हुए प्रशासन से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। वहीं पुलिस आयुक्त ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि आगामी धार्मिक आयोजनों के दौरान पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की अफवाह, विवाद या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से भी सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
Write a Response