परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

राजस्थान के Jodhpur शहर में होली का उत्साह उस समय मातम में बदल गया, जब ऐतिहासिक Padamsagar Lake में नहाने उतरा एक 17 वर्षीय छात्र गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद भीतरी शहर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

 

WhatsApp Image 2026-03-04 at 7.44.46 PM (1)-hsMKqipTym.jpg

राजस्थान के Jodhpur शहर में होली का उत्साह उस समय मातम में बदल गया, जब ऐतिहासिक Padamsagar Lake में नहाने उतरा एक 17 वर्षीय छात्र गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद भीतरी शहर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, पावटा पोलो निवासी सागर वैष्णव मंगलवार दोपहर 12वीं बोर्ड की परीक्षा देकर घर लौटा था। परीक्षा समाप्त होने की खुशी और होली के उत्साह में वह अपने दोस्तों के साथ रंग खेलने के लिए निकला। दोपहर बाद सभी दोस्त नहाने के लिए पदमसागर तालाब पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सागर अपने दोस्तों के साथ तालाब में उतरा था। उसे तैरना पूरी तरह नहीं आता था। इसी दौरान वह अनजाने में गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए शोर मचाया, लेकिन कुछ ही पलों में सागर पानी की गहराइयों में ओझल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही Khanda Falsa Police Station की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसीपी पूर्व मंगलेश चुंडावत और थाना अधिकारी सुरेश पोटलिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तुरंत शहर के प्रसिद्ध मालवीय बंधुओं (गोताखोरों) को सूचना दी।

गोताखोरों की टीम कई घंटों से तालाब में छात्र की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।

हादसे की खबर मिलते ही सागर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कुछ ही घंटों पहले बेटा परीक्षा देकर खुश होकर लौटा था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन परिजनों को ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response