जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर एचपीवी टीकाकरण
- Posted on 15 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 27 Views
जोधपुर। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) जूनी मंडी में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान आयोजित किया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं जोनल अधिकारी (शहर परकोटा) डॉ. अविनाश हर्ष के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना और समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान पात्र बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की डोज दी गई। साथ ही उनके अभिभावकों को भी टीकाकरण के महत्व और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
Write a Response