जीनगर शिक्षा समिति का 44वां वार्षिक प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह सम्पन्न
- Posted on 27 सितम्बर 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 39 Views
जोधपुर। जीनगर शिक्षा समिति, जोधपुर की ओर से 44वां वार्षिक प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं जीनगर बालिका शिक्षा प्रोत्साहन समारोह रविवार को महिला पीजी महाविद्यालय सभागार, प्रताप नगर में आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया तथा जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। समिति के सचिव डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि समारोह में कुल 167 प्रतिभावान विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं जीनगर बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 10 जरूरतमंद बालिकाओं को पांच-पांच हजार रुपए के चेक दिए गए। इसके अलावा सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली 6 प्रतिभावान बालिकाओं को टैबलेट प्रदान किए गए, ताकि वे डिजिटल शिक्षा के माध्यम से अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा सकें।
जोधपुर। जीनगर शिक्षा समिति, जोधपुर की ओर से 44वां वार्षिक प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं जीनगर बालिका शिक्षा प्रोत्साहन समारोह रविवार को महिला पीजी महाविद्यालय सभागार, प्रताप नगर में आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया तथा जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
समारोह के मुख्य अतिथि विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट केस कोर्ट, जैसलमेर देव कुमार खत्री रहे। कार्यक्रम में जीनगर शिक्षा समिति के संरक्षक नरेंद्र कुमार आसेरी, अध्यक्ष शिवजी चौहान, पूर्व संरक्षक प्रेमराज सोनगरा तथा पूर्व अध्यक्ष टीकमदास चौहान सहित समिति के पदाधिकारी, विशिष्ट अतिथि एवं भामाशाह मौजूद रहे।
समिति के सचिव डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि समारोह में कुल 167 प्रतिभावान विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं जीनगर बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 10 जरूरतमंद बालिकाओं को पांच-पांच हजार रुपए के चेक दिए गए। इसके अलावा सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली 6 प्रतिभावान बालिकाओं को टैबलेट प्रदान किए गए, ताकि वे डिजिटल शिक्षा के माध्यम से अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा सकें।
समारोह में समाज के 100 से अधिक भामाशाहों, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों का साफा, माला एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज एवं देश के विकास में करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन समिति के सचिव डॉ. दिनेश चौहान एवं सलाहकार नवीन सांखला ने किया। कोषाध्यक्ष इन्द्रराज चौहान ने समिति के आय-व्यय का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। कार्यकारिणी सदस्य सुनीता चौहान एवं पुष्पलता आसेरी के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सलाहकार कमलराज सोनगरा एवं चंद्रप्रकाश आसेरी ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
डॉ. चौहान ने बताया कि जीनगर शिक्षा समिति वर्ष 1980 से समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार, प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों एवं बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। समिति का उद्देश्य नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।
Write a Response