मानवता की रसोई" के नाम से प्रारंभ की गई

मानवता की रसोई-2: उम्मेद अस्पताल में लोकप्रिय सेवा व अपणायत का जोधपुरी मॉडल अब महात्मा गाँधी अस्पताल में भी शुरू

WhatsApp Image 2025-11-21 at 11.41.09 PM-qs6eafMTiG.jpeg

जोधपुर। "मानवता की रसोई" के नाम से प्रारंभ की गई यह सेवा संवेदनशीलता का यह अनूठा उदाहरण बन चुका है। कुछ महीनों पहले निर्मल गहलोत चेरिटेबल फाउंडेशन व अदम्य चेतना ट्रस्ट के संयुक्त प्रयासों से उम्मेद अस्पताल के स्त्री व प्रसूति विभाग में प्रारंभ हुआ था जिसकी लोकप्रियता आज इस मुकाम पर है कि आमजन बढ़-चढ़कर जन्मदिन हो या पुण्यतिथि या कोई यादगार अवसर उसे सार्थक रूप से यादगार बनाने के लिए अपना आर्थिक योगदान देकर लाभार्थी बन रहे हैं।
अब मानवता की रसोई सेवा संकल्प को आगे बढ़ाने वाला यह दूसरा प्रकल्प उसी उत्साह व सेवाभाव से महात्मा गाँधी अस्पताल में संचालित होने जा रहा है। अब यहाँ भी रोजाना 350 से 400 मरीज - परिजनों को निःशुल्क व सात्विक भोजन मिलेगा।
निर्मल गहलोत चेरिटेबल फाउंडेशन और अदम्य चेतना की पहल से संचालित इस रसोई के लिए एमजीएच प्रशासन ने लाइट-पानी के साथ अस्पताल की रसोई के पास जगह भी उपलब्ध करवाई है।

निर्मल गहलोत चेरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष निर्मल गहलोत ने बताया कि जालोरी गेट स्थित एमजीएच अस्पताल में प्रातः 11:30 बजे इस रसोई का उद्घाटन समारोह प्रारंभ हुआ। संबोधि धाम, जोधपुर के राष्ट्र सन्त गुरुदेव श्री चन्द्रप्रभ सागर के पावन सान्निध्य व अदम्य चेतना ट्रस्ट की अध्यक्षा डॉ. तेजस्विनी अनन्त कुमार ,राज्य केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर निर्मल गहलोत चेरिटेबल फाउंडेशन तथा अदम्य चेतना ट्रस्ट के व शहर के अन्य सेवा भावी नागरिक उपस्थित रहे जिनमें  सहित महात्मा गाँधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी, उम्मेद अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मोहन मकवाना, ड़ॉ.अखिलेश गुप्ता,  डॉ. जी.डी. कूलवाल, आरएसएस श्याम मनोहर शर्मा,  राजेन्द्र राठी, नरपत सिंह साँखला, उमेश लीला, देवेंद्र बुडिया, आदर्श शर्मा, विनोद सिंघवी, हीरालाल मेघवाल, गीता लाडवानी, कुसुम कच्छवाह, नरेश सुराणा, श्रीपाल लोढ़ा, रजत गौड़,   सुभाष गहलोत, धर्मवीर जाखड़, दीपक सोनी, बिंदु टाक, पूजा गहलोत, तेज कंवर, साबिर, गुलाम अली, छगनलाल प्रजापत, प्रवीण साँखला, दीपक प्रजापत, डॉ. राम अकेला, सुरेश बिश्नोई, मनीष बोरिडिया, बद्रीनारायण, प्रकाश गहलोत, वैभव भूत, तेज कंवर, मनोज टाक,  हरदीप सिंह सलूजा, उमेश लीला, विनोद वैष्णव, सुरेश व्यास, नरपत सिंह साँखला, राकेश दवे, पंडित राजेश दवे, राधेश्याम रंगा, योगी पुखराज, देवेंद्र विश्नोई, वरुण धनाडिया, आदर्श शर्मा,विक्रम सिंह, राजेन्द्र राठी, शिखर भंडारी, रामावतार, प्रदीप ओझा, पूनम मोहानी, मदन लोहिया एवं देविका शामिल हैं।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response