सवाई माधोपुर में रेलवे पुलिस चौकी का आरक्षक 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- Posted on 1 सितम्बर 2026
- जयपुर
- By Rajendra Harsh
- 99 Views
जयपुर, 31 अगस्त। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सवाई माधोपुर में कार्रवाई करते हुए रेलवे पुलिस चौकी लाखेरी, रेलवे पुलिस थाना सवाई माधोपुर में पदस्थापित आरक्षक मोहम्मद नदीम कुरेशी को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर सवाई माधोपुर इकाई की टीम ने की। एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि रेलवे पुलिस चौकी लाखेरी में रेलवे सामानों की चोरी से जुड़े मामले में उसे आरोपी नहीं बनाने के बदले आरक्षक द्वारा एक लाख रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा था।
जयपुर, 31 अगस्त। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सवाई माधोपुर में कार्रवाई करते हुए रेलवे पुलिस चौकी लाखेरी, रेलवे पुलिस थाना सवाई माधोपुर में पदस्थापित आरक्षक मोहम्मद नदीम कुरेशी को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर सवाई माधोपुर इकाई की टीम ने की।
एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि रेलवे पुलिस चौकी लाखेरी में रेलवे सामानों की चोरी से जुड़े मामले में उसे आरोपी नहीं बनाने के बदले आरक्षक द्वारा एक लाख रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने 25 अगस्त को रिश्वत मांग की शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया।
सत्यापन के दौरान आरोपी आरक्षक द्वारा परिवादी से रेलवे स्टेशन सवाई माधोपुर पर हुई चोरी के प्रकरण में उसे मुल्जिम नहीं बनाने की एवज में रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। बातचीत के दौरान परिवादी के निवेदन पर आरोपी पहले 80 हजार रुपये और बाद में 70 हजार रुपये लेने पर सहमत हो गया।
सोमवार को रिश्वत मांग के अनुसरण में आरोपी ने परिवादी से संपर्क किया और उसके घर पर रिश्वत की राशि लेने आने की बात कही। इसके बाद एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई की योजना बनाई। आरोपी जैसे ही परिवादी से 70 हजार रुपये रिश्वत राशि लेने पहुंचा, टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अनुसार रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है।
कार्रवाई एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर परिहार के नेतृत्व में टीम ने की। आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
एसीबी ने आमजन से भ्रष्टाचार संबंधी मामलों की शिकायत टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9413502834 पर 24 घंटे संपर्क कर देने की अपील की है। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण या प्राथमिक जांच होने पर वह सीधे एसीबी से संपर्क कर अपना पक्ष या स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर सकता है।
Write a Response