बारां में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हैड कांस्टेबल गिरफ्तार
- Posted on 4 सितम्बर 2026
- जयपुर
- By Rajendra Harsh
- 25 Views
बारां, 3 सितंबर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कवाई में तैनात हैड कांस्टेबल रामनिवास को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने परिवादी के खिलाफ एक्ट की कार्रवाई नहीं करने और उसे झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की राशि आरोपी ने गांव के ही एक व्यक्ति और कथित दलाल हंसराज राठी के माध्यम से ली। कार्रवाई के दौरान रामनिवास ने परिवादी से रिश्वत की राशि अपने कथित दलाल हंसराज राठी के माध्यम से दिलवाई। एसीबी टीम ने हंसराज राठी से 15 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद कर दोनों को पकड़ लिया।
बारां, 3 सितंबर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कवाई में तैनात हैड कांस्टेबल रामनिवास को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने परिवादी के खिलाफ एक्ट की कार्रवाई नहीं करने और उसे झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की राशि आरोपी ने गांव के ही एक व्यक्ति और कथित दलाल हंसराज राठी के माध्यम से ली।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी बारां को परिवादी गिर्राज नागर की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि थाना कवाई में पदस्थापित हैड कांस्टेबल रामनिवास द्वारा परिवादी के खिलाफ एक्ट की कार्रवाई करने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 70 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत का सत्यापन करवाने पर आरोपी द्वारा 15 हजार रुपये रिश्वत मांगना पाया गया। इसके बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक ओम प्रकाश मीना के सुपरविजन में एसीबी चौकी बारां के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालूराम वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर ट्रैप कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान रामनिवास ने परिवादी से रिश्वत की राशि अपने कथित दलाल हंसराज राठी के माध्यम से दिलवाई। एसीबी टीम ने हंसराज राठी से 15 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद कर दोनों को पकड़ लिया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
एसीबी ने आमजन से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9413502834 पर 24 घंटे संपर्क करने की अपील की है।
Write a Response