जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप सान्वी मेहता ने जीते दोहरे खिताब

जोधपुर। जोधपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026-27 में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सबसे अधिक चर्चा सान्वी मेहता के शानदार प्रदर्शन की रही, जिन्होंने अंडर-11 वर्ग में एकल और युगल दोनों स्पर्धाओं में खिताब जीतकर दोहरा ताज अपने नाम किया।अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में सान्वी मेहता ने भाव्या को सीधे सेटों में 15-7 और 15-8 से हराकर एकल वर्ग की विजेता बनने का गौरव हासिल किया। पूरे मुकाबले में सान्वी ने बेहतरीन फुटवर्क, सटीक स्मैश और संयमित खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

WhatsApp Image 2026-06-28 at 5.31.46 PM (1)-kkPGVaBUWM.jpg

जोधपुर। जोधपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026-27 में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सबसे अधिक चर्चा सान्वी मेहता के शानदार प्रदर्शन की रही, जिन्होंने अंडर-11 वर्ग में एकल और युगल दोनों स्पर्धाओं में खिताब जीतकर दोहरा ताज अपने नाम किया।

अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में सान्वी मेहता ने भाव्या को सीधे सेटों में 15-7 और 15-8 से हराकर एकल वर्ग की विजेता बनने का गौरव हासिल किया। पूरे मुकाबले में सान्वी ने बेहतरीन फुटवर्क, सटीक स्मैश और संयमित खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

इसके बाद अंडर-11 गर्ल्स डबल्स के फाइनल में सान्वी ने अपनी जोड़ीदार रेणुका के साथ शानदार तालमेल दिखाया। दोनों ने भाव्या और मायरा की जोड़ी को 15-7 और 15-3 से हराकर युगल वर्ग का खिताब भी अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ सान्वी ने प्रतियोगिता में दो स्वर्णिम उपलब्धियां दर्ज कराते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अंडर-13 बॉयज डबल्स में तन्य और नक्श की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं अंडर-15 बॉयज सिंगल्स में शौर्य प्रताप, लक्ष्य जैन, युवान गोयल, नक्श चांदवानी और सिद्धार्थ दाधीच ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

मीडिया संयोजक कपिल पटवा एवं अजय व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 तथा ओपन वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जा रही है तथा प्रतियोगिता में केवल जोधपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन में पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता 30 जून तक चलेगी तथा शेष सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले उमेद क्लब, जोधपुर में आयोजित किए जाएंगे, जहां विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response