मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 06:59 AM

वेटलिफ्टिंग में जोधपुर ने जीती तीन चैंपियनशिप, खिलाड़ियों ने जीते पदक

जोधपुर। 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र में जोधपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जोधपुर ने 17 वर्ष छात्रा, 19 वर्ष छात्रा एवं 17 वर्ष छात्र वर्ग में विजेता रहते हुए तीन चैंपियनशिप अपने नाम कीं। जोधपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाइन, जोधपुर के तेजस्विनी गहलोत, कोमल बिश्नोई, कीर्ति वैष्णव, दिव्यांशी सांखला, सोहम पाण्डे और प्रियांशु ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं मनस्वी सिंह ने रजत पदक हासिल किया। राधिका सोलंकी, अश्विनी प्रजापत और युक्ति ने कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 2.22.33 PM-aVoUyIQuCQ.jpg

जोधपुर। 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र में जोधपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जोधपुर ने 17 वर्ष छात्रा, 19 वर्ष छात्रा एवं 17 वर्ष छात्र वर्ग में विजेता रहते हुए तीन चैंपियनशिप अपने नाम कीं। जोधपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाइन, जोधपुर के तेजस्विनी गहलोत, कोमल बिश्नोई, कीर्ति वैष्णव, दिव्यांशी सांखला, सोहम पाण्डे और प्रियांशु ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं मनस्वी सिंह ने रजत पदक हासिल किया। राधिका सोलंकी, अश्विनी प्रजापत और युक्ति ने कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्राचार्य अशोक शर्मा एवं उप प्राचार्य रामप्रताप प्रजापत ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) जोधपुर प्रतिभा शर्मा एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी (खेलकूद) माध्यमिक शिक्षा जोधपुर भूपेंद्र सिंह सोढा के निर्देशन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक एवं वेटलिफ्टिंग कोच तथा बीकानेर से प्रतिनियुक्त संयोजक दिनेश टाक के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक श्रीमती मोहरी बाई श्याम शेखावाटी सी. सै. स्कूल, उदयपुरवाटी, झुंझुनूं में किया गया।

प्रतियोगिता में राजस्थान के 38 जिलों से कुल 675 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद जोधपुर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन वर्गों में विजेता का खिताब हासिल किया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित जोधपुर जिले में खुशी का माहौल है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response