विंची शॉकर बोर्ड प्रतियोगिता में रोबो रॉयल्स बनी चैंपियन

जोधपुर, 31 जुलाई। आवर लेडी ऑफ पिलर कॉन्वेंट स्कूल, जोधपुर में आयोजित चार दिवसीय विंची शॉकर बोर्ड अंतर-विद्यालयीय प्रतियोगिता का शुक्रवार को उत्साह और रोमांच के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में विद्यार्थियों ने तकनीकी कौशल, रणनीति और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में आवर लेडी ऑफ पिलर कॉन्वेंट स्कूल की रोबो रॉयल्स टीम ने रोमांचक मुकाबले में सेंट पैट्रिक विद्या भवन की नोवा स्ट्राइकर्स को पेनल्टी शूटआउट में हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

WhatsApp Image 2026-07-31 at 5.34.26 PM (1)-b2CfoWL9qu.jpg

जोधपुर, 31 जुलाई। आवर लेडी ऑफ पिलर कॉन्वेंट स्कूल, जोधपुर में आयोजित चार दिवसीय विंची शॉकर बोर्ड अंतर-विद्यालयीय प्रतियोगिता का शुक्रवार को उत्साह और रोमांच के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में विद्यार्थियों ने तकनीकी कौशल, रणनीति और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में आवर लेडी ऑफ पिलर कॉन्वेंट स्कूल की रोबो रॉयल्स टीम ने रोमांचक मुकाबले में सेंट पैट्रिक विद्या भवन की नोवा स्ट्राइकर्स को पेनल्टी शूटआउट में हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

प्रतियोगिता के अंतिम चरण में चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इनमें आवर लेडी ऑफ पिलर कॉन्वेंट स्कूल की रोबो रॉयल्स और बॉट ब्लास्टर्स, सेंट पैट्रिक विद्या भवन की नोवा स्ट्राइकर्स तथा सेंट पॉल स्कूल, गंगाना रोड की रीगल हंटर्स शामिल थीं। सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद रोबो रॉयल्स और नोवा स्ट्राइकर्स ने फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने 4-4 गोल कर बराबरी बनाए रखी। इसके बाद विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें रोबो रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जीत के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी (लूणी)  शमीम बानो, विशिष्ट अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत जोशी, आईएसआर के सीईओ जॉर्ज पैनिकर तथा शैक्षिक परामर्शदाता सिस्टर अल्का डाबी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रोबोटिक्स, नवाचार, तकनीकी दक्षता, समस्या समाधान, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम की सफलता में एसटीईएम/स्टीम लैब के फैसिलिटेटर्स, टीम मेंटर्स, शिक्षकों और आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। चार दिवसीय यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए सीखने और अपनी तकनीकी प्रतिभा प्रदर्शित करने का यादगार मंच साबित हुई।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response