संजना मेकओवर' ब्यूटी एवं मेकअप स्टूडियो का शुभारंभ
- Posted on 22 जुलाई 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 30 Views
जोधपुर। शहर जालोरी गेट के अंदर भोली बाई मंदिर के सामने स्थित 'संजना मेकओवर' ब्यूटी एवं मेकअप स्टूडियो का शुभारंभ बुधवार को गणमान्य नागरिकों के कर-कमलों से किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं शुभचिंतकों ने भाग लेकर संस्थान की सफलता की कामना की। स्टूडियो की संचालिका संजना पुरोहित ने बताया कि उनका उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को एक ही स्थान पर आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ सेवाओं के साथ उच्च गुणवत्ता की ब्यूटी एवं ग्रूमिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में उन्हें करीब 25 वर्षों का अनुभव है, जिसके आधार पर ग्राहकों को उनकी आवश्यकता और व्यक्तित्व के अनुरूप सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
जोधपुर। शहर जालोरी गेट के अंदर भोली बाई मंदिर के सामने स्थित 'संजना मेकओवर' ब्यूटी एवं मेकअप स्टूडियो का शुभारंभ बुधवार को गणमान्य नागरिकों के कर-कमलों से किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं शुभचिंतकों ने भाग लेकर संस्थान की सफलता की कामना की।
स्टूडियो की संचालिका संजना पुरोहित ने बताया कि उनका उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को एक ही स्थान पर आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ सेवाओं के साथ उच्च गुणवत्ता की ब्यूटी एवं ग्रूमिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में उन्हें करीब 25 वर्षों का अनुभव है, जिसके आधार पर ग्राहकों को उनकी आवश्यकता और व्यक्तित्व के अनुरूप सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
संजना पुरोहित ने बताया कि स्टूडियो में ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, एचडी एवं प्रोफेशनल मेकअप, हेयर कटिंग, हेयर स्टाइलिंग, हेयर स्मूदनिंग, हेयर सॉल्यूशन, स्किन सॉल्यूशन, फेस मसाज, हेयर मसाज, फेशियल, वैक्सिंग, थ्रेडिंग, आइब्रो, फेस क्लीनअप, फेस वॉश, मैनीक्योर, पेडीक्योर सहित सौंदर्य से जुड़ी सभी प्रमुख सेवाएं उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि सभी सेवाएं आधुनिक उपकरणों और नवीन तकनीकों की सहायता से प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा प्रदान की जाएंगी, जिससे ग्राहकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक अनुभव मिल सके। विशेष अवसरों जैसे विवाह, सगाई, रिसेप्शन एवं अन्य आयोजनों के लिए भी विशेष मेकअप पैकेज उपलब्ध कराए गए हैं।
स्टूडियो का समय प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार विभिन्न ब्यूटी और हेयर केयर सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने संजना पुरोहित को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह स्टूडियो अपनी उत्कृष्ट सेवाओं, अनुभवी कार्यशैली और आधुनिक सुविधाओं के कारण शहर की महिलाओं एवं युवतियों के लिए पसंदीदा सौंदर्य केंद्र बनेगा। समारोह के अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।
Write a Response