सीमा के गांव मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा
- Posted on February 5, 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 285 Views
जोधपुर । देश के सीमांत गांवों को मजबूत बनाना होगा । वे देश के आखिरी गांव नहीं बल्कि प्रथम गांव है , यह मानसिकता पूरे देश में बनानी होगी । ड्रग्स और घुसपैठ की समस्या को खत्म कर इन गांवों के मजबूत बनाने से ही देश मजबूत होगा
जोधपुर । देश के सीमांत गांवों को मजबूत बनाना होगा । वे देश के आखिरी गांव नहीं बल्कि प्रथम गांव है , यह मानसिकता पूरे देश में बनानी होगी । ड्रग्स और घुसपैठ की समस्या को खत्म कर इन गांवों के मजबूत बनाने से ही देश मजबूत होगा । यह विचार पंजाब के राज्यपाल महामहिम गुलाबचंद कटारिया ने उपस्थित जनसमूह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए व्यक्त किए । मौका था सीमा जनकल्याण समिति राजस्थान और सुदर्शन सेवा संस्थान जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में काजरी सभागार में आयोजित एम्बुलेंस लोकार्पण और प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का ।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई । भारत सरकार के उपक्रम एनएचपीसी की ओर से सुदर्शन सेवा संस्थान को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 2 एंबुलेंस प्रदान की गई । इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष रतनलाल अग्रवाल ' काका ' ने कहा कि यह एंबुलेंस शहरवासियों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगी। एंबुलेंस में ऑक्सीजन सपोर्ट, कार्डियक मॉनिटर, आधुनिक स्ट्रेचर, प्राथमिक उपचार किट, वेंटिलेशन सिस्टम सहित कई उन्नत तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं। बंशीलाल भाटी ने सुदर्शन सेवा संस्थान के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
समारोह को संबोधित करते हुए सीमा जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुरलीधर भिंडा ने कहा कि संघ व्यक्ति निर्माण का कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध है । आत्मविस्मित समाज को आत्मगौरव समाज बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है । संघ की प्रेरणा से 32 से अधिक संगठन देशभर में कार्य कर रहे हैं । 1985 में सीमा जन कल्याण समिति ने जोधपुर से कार्य शुरू किया । उन्होंने कहा कि ड्रग्स समाज को खोखला कर रहा है । यह दीमक का कार्य कर रहा है जिससे परिवार नष्ट हो रहे हैं समाज नष्ट हो रहा है । इसके साथ ही सीमा पर जनसंख्या असंतुलन सबसे बड़ी समस्या बन रही है । योजनाबद्ध तरीके से घुसपैठ हो रही है । डेमोग्राफी बदल रही है । सीमा जनकल्याण समिति इन समस्याओं को समाज के बीच ले जाकर समाज को जागरूक करने और इनका निराकरण करने में सहयोग देने में अपनी महती भूमिका निभा रही है ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में डिप्टी डायरेक्टर के रूप में कार्यरत आदित्य पटेल ने कहा सीमांत क्षेत्र के 50 बच्चों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु मदद प्रदान की जाएगी
बतौर विशिष्ट अतिथि महेश शर्मा डायरेक्टर फाइनेंस एनएचपीसी ने बताया सीमांत क्षेत्र में त्वरित और भरोसेमंद चिकित्सा सेवा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एनएचपीसी ने सुदर्शन सेवा संस्थान और सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान के साथ मिलकर कार्य करने का निर्णय किया हैएनबीसीसी की ओर से विजय कुमार चौधरी ने उद्बोधन दिया अतिथियों का स्वागत महेंद्रपाल सिंह भाटी, गरिमा , के आर मेघवाल , कैलाश लूका, हुकमीचंद , दिनेश छाजेड़, ज्ञानबाला , राजेंद्र मेहता , त्रिभुवन सिंह , योगेन्द्र डागा ने किया ।मंच का संचालन सीमा जनकल्याण समिति राजस्थान के संगठन मंत्री स्वरूपदान और किरण चौधरी ने किया ।
कल्याण मंत्र के साथ समारोह का समापन किया गया
Write a Response