राजीव गांधी नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, JDA भूमि पर अवैध सेंड स्टोन खनन का भंडाफोड़

जोधपुर, 4 अगस्त। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने जोधपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध सेंड स्टोन खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 360 टन अवैध सेंड स्टोन, एक ट्रैक्टर, कम्प्रेसर और जैक हैमर जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध खनन में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैकार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर (आरजे-19 आरसी-6959), कम्प्रेसर एवं जैक हैमर को जब्त कर लिया। मौके से महेन्द्र (32) पुत्र अमराराम मेघवाल एवं मुकेश (32) पुत्र बगतराम मेघवाल, निवासी बिंजवाड़िया, को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-04 at 4.43.44 PM-mWbtiWpj37.jpeg

जोधपुर, 4 अगस्त। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने जोधपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध सेंड स्टोन खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 360 टन अवैध सेंड स्टोन, एक ट्रैक्टर, कम्प्रेसर और जैक हैमर जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध खनन में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया और पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापनगर नतिशा जाखड़ के सुपरविजन में राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविन्द्र पाल सिंह, जेडीए जोन-5 के पटवारी कैलाश पूनिया एवं डीएसटी पश्चिम टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

पुलिस के अनुसार 3 अगस्त को सूचना मिलने पर कैरू क्षेत्र के खसरा नंबर 812, नहर के पास स्थित JDA की सरकारी भूमि पर संयुक्त टीम ने दबिश दी। मौके पर एक ट्रैक्टर, कम्प्रेसर और जैक हैमर की मदद से अवैध खनन किया जा रहा था। जांच में पाया गया कि जिस भूमि पर खनन की अनुमति नहीं थी, वहां लगभग 30,503 वर्गमीटर क्षेत्र में खनन किया गया था। एक स्थान पर ताजा खनन कर करीब 360 टन सेंड स्टोन ब्लॉक निकाले जा चुके थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर (आरजे-19 आरसी-6959), कम्प्रेसर एवं जैक हैमर को जब्त कर लिया। मौके से महेन्द्र (32) पुत्र अमराराम मेघवाल एवं मुकेश (32) पुत्र बगतराम मेघवाल, निवासी बिंजवाड़िया, को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में राजीव गांधी नगर थाने में एमएमडीआर एक्ट, 1957 की धारा 4/21 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अवैध खनन के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा निकाले गए खनिज का उपयोग कहां किया जाना था।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी रविन्द्र पाल सिंह, कैरू चौकी प्रभारी राजूराम, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल पिंटू सिंह, कांस्टेबल प्रकाश तथा डीएसटी पश्चिम की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response