मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 08:02 AM

आदर्श विद्या मंदिर में स्वदेशी सप्ताह का आयोजन

जोधपुर। पावटा स्थित आदर्श विद्या मंदिर लाल मैदान में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वदेशी सप्ताह का आयोजन किया गया। सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, भारतीय परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के संबंध में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जानकारी दी गई। स्वदेशी सप्ताह के तहत विद्यालय में प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर विद्यार्थियों के लिए जानकारीपरक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विजेंद्र पंवार ने पेय पदार्थ, रामाकिशन ने स्वदेशी वस्त्र, इंद्र कंवर ने आचार-विचार, भंवरी ने भोजन, तेनसिंह ने स्वदेशी तकनीक एवं उपकरण, उर्मिला ने सौंदर्य प्रसाधन तथा सीमा ने त्योहारों से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के महत्व और इनके उपयोग से होने वाले लाभों के बारे में बताया।

WhatsApp Image 2026-10-03 at 7.01.46 PM-rqWjRyRTfS.jpeg

जोधपुर। पावटा स्थित आदर्श विद्या मंदिर लाल मैदान में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वदेशी सप्ताह का आयोजन किया गया। सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, भारतीय परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के संबंध में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जानकारी दी गई।

स्वदेशी सप्ताह के तहत विद्यालय में प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर विद्यार्थियों के लिए जानकारीपरक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विजेंद्र पंवार ने पेय पदार्थ, रामाकिशन ने स्वदेशी वस्त्र, इंद्र कंवर ने आचार-विचार, भंवरी ने भोजन, तेनसिंह ने स्वदेशी तकनीक एवं उपकरण, उर्मिला ने सौंदर्य प्रसाधन तथा सीमा ने त्योहारों से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के महत्व और इनके उपयोग से होने वाले लाभों के बारे में बताया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में स्वदेशी भावना को जागृत करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं। प्रतिदिन स्वदेशी गीतों का आयोजन दिलीप के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं विदेशी वस्तुओं की होली कार्यक्रम का आयोजन कुलदीप सिंह के नेतृत्व में हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने विदेशी वस्तुओं के स्थान पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश दिया।

शिशुवाटिका के विद्यार्थियों के लिए स्वदेशी प्रदर्शनी भी लगाई गई। कल्पना के मार्गदर्शन में आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की स्वदेशी वस्तुओं एवं उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

स्वदेशी सप्ताह के समापन अवसर पर विद्यालय के छोटे भैया-बहिनों द्वारा स्वदेशी रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य नन्दुसिंह शेखावत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और भारतीय उत्पादों के उपयोग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। रैली का नेतृत्व टीना ने किया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सप्ताहभर आयोजित गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा भारतीय संस्कृति, परंपरा और स्थानीय उत्पादों के महत्व को समझाना रहा।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response