बाड़मेर: नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बाड़मेर, 2 अगस्त 2026। बाड़मेर पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को दस्तयाब कर लिया है। मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गठित पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद आरोपी अर्शीखां उर्फ जालीखां (20) को दस्तयाब कर लिया। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का निवासी है और वर्तमान में बाड़मेर के लक्ष्मी नगर क्षेत्र में एक सैलून में कार्य करता था।


बाड़मेर, 2 अगस्त 2026। बाड़मेर पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को दस्तयाब कर लिया है। मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला पुलिस अधीक्षक  चूनाराम जाट (आईपीएस) ने बताया कि 2 अगस्त को शहर बाड़मेर में एक नाबालिग पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा महिला थाना, बाड़मेर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तत्काल छेड़छाड़ एवं पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

एसपी ने बताया कि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला सेल) प्रभुदयाल धानिया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नितेश आर्य के सुपरविजन में महिला थाना और कोतवाली थाना बाड़मेर की संयुक्त पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों को आरोपी का जल्द पता लगाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

गठित पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद आरोपी अर्शीखां उर्फ जालीखां (20) को दस्तयाब कर लिया। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का निवासी है और वर्तमान में बाड़मेर के लक्ष्मी नगर क्षेत्र में एक सैलून में कार्य करता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी से मामले में पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। जांच के दौरान घटना से जुड़े सभी तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

जिला पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी प्रकार की आपराधिक घटना की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस का कहना है कि बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response