7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो राजस्थान बंद का आह्वान करेंगे

जोधपुर, 5 अगस्त। श्री राजपूत करणी सेना, जोधपुर संभाग की ओर से बुधवार को पावटा स्थित स्पाइस रूट रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत हाल ही में करणी सेना की रैली के दौरान पुलिस कार्रवाई में दिवंगत हुए देवराज सिंह पलाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश सचिव एवं जोधपुर संभाग प्रभारी मान सिंह मेड़तिया ने कहा कि यदि सात दिनों के भीतर दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित नहीं किया गया और संगठन की प्रमुख मांगों पर सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के निर्देशानुसार पूरे राजस्थान में बंद का आह्वान किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-05 at 6.08.11 PM-QOc4pmaa7M.jpeg

जोधपुर, 5 अगस्त। श्री राजपूत करणी सेना, जोधपुर संभाग की ओर से बुधवार को पावटा स्थित स्पाइस रूट रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत हाल ही में करणी सेना की रैली के दौरान पुलिस कार्रवाई में दिवंगत हुए देवराज सिंह पलाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश सचिव एवं जोधपुर संभाग प्रभारी मान सिंह मेड़तिया ने कहा कि यदि सात दिनों के भीतर दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित नहीं किया गया और संगठन की प्रमुख मांगों पर सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के निर्देशानुसार पूरे राजस्थान में बंद का आह्वान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग करना है, लेकिन यदि सरकार ने समय रहते उचित कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और व्यापक बनाया जाएगा। इसके तहत जोधपुर संभाग की सभी तहसीलों में "स्वर्ण जनचेतना यात्रा" निकाली जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से समाज को जागरूक करने के साथ-साथ सरकार तक अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

मान सिंह मेड़तिया ने कहा कि यदि इसके बाद भी सरकार की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है तो देशभर से करणी सेना एवं स्वर्ण समाज के लोग एकजुट होकर दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन न्याय मिलने तक अपना संघर्ष जारी रखेगा और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाएगा।

पत्रकार वार्ता में पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह मानकलाव, महेन्द्र सिंह मेड़तिया, महेंद्र सिंह तनावड़ा, महेंद्र सिंह जोधा, मान सिंह खींची, दशरथ सिंह सोवानिया, कालू सिंह गढ़ा सहित करणी सेना के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। संगठन ने कहा कि सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा है, अन्यथा आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response