जिला कलक्टर ने उम्मेद राजकीय स्टेडियम का किया निरीक्षण
- Posted on 15 जुलाई 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 35 Views
जोधपुर। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बुधवार को उम्मेद राजकीय स्टेडियम का निरीक्षण कर आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में उपलब्ध खेल सुविधाओं का भी जायजा लिया और खिलाड़ियों के लिए बेहतर अधोसंरचना विकसित करने के साथ-साथ लंबित कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) दौलतराम चौधरी, जिला खेल अधिकारी भरत सिंह गुर्जर तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के सिविल एवं विद्युत विंग के अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Write a Response