होली पर रेल यात्रा में सावधानी और सुरक्षित सफर के लिए रेलवे की अपील

जोधपुर। होली के त्योहार के दौरान ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण यात्रा करने की अपील की है।

WhatsApp Image 2026-02-27 at 8.57.37 PM-sx7I5Gdiub.jpeg

होली पर रेल यात्रा में सावधानी और सुरक्षित सफर के लिए रेलवे की अपील
त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों से नियमों का पालन करने का आग्रह

जोधपुर। होली के त्योहार के दौरान ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण यात्रा करने की अपील की है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि त्योहार के समय ट्रेनों में अधिक भीड़ रहती है इसलिए यात्रियों को केवल वैध टिकट लेकर ही यात्रा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्री ट्रेन की छत, सीढ़ियों या दरवाजों पर बैठकर यात्रा न करें,क्योंकि इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

उन्होंने यात्रियों से यह भी अनुरोध किया कि ट्रेन और स्टेशन परिसर में रंग,पानी या ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग न करें तथा रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से बचें। स्टेशन और ट्रेनों में साफ-सफाई बनाए रखें और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें।

उन्होंने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा जहां होली स्पेशल ट्रेनों का बड़ी संख्या में संचालन किया जा रहा है वहीं यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्टेशनों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं तथा भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें और किसी भी समस्या की स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करें।

रेलवे ने यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा जताई है ताकि सभी लोग सुरक्षित और सुगम यात्रा के साथ होली का त्योहार मना सकें।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response