बालोतरा में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो डंपर से टकराई

बालोतरा। जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-125 (एनएच-125) पर हुए भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भांडियावास गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले एक अज्ञात वाहन से टकराई और इसके बाद अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवक बायतू क्षेत्र के कानोड़ गांव के निवासी थे। मृतकों की पहचान रेवांताराम (26) पुत्र गेनाराम जाट, स्वरूपाराम (27) पुत्र मेहराराम जाट, भरत (25) पुत्र बन्नाराम जाट, किशन (27) पुत्र शेराराम जाट तथा भावेश पुत्र कलाराम जाट के रूप में हुई है।


बालोतरा। जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-125 (एनएच-125) पर हुए भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भांडियावास गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले एक अज्ञात वाहन से टकराई और इसके बाद अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही पचपदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने पांच युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवक बायतू क्षेत्र के कानोड़ गांव के निवासी थे। मृतकों की पहचान रेवांताराम (26) पुत्र गेनाराम जाट, स्वरूपाराम (27) पुत्र मेहराराम जाट, भरत (25) पुत्र बन्नाराम जाट, किशन (27) पुत्र शेराराम जाट तथा भावेश पुत्र कलाराम जाट के रूप में हुई है।

वहीं हादसे में बाबू पुत्र अर्जुनराम, मुकेश पुत्र मेहराराम और हेमाराम पुत्र जीयाराम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो तेज गति से चल रही थी। पहले किसी अज्ञात वाहन से टक्कर होने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे स्कॉर्पियो सीधे आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर सुचारु कराया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response