रक्षाबंधन से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा

जोधपुर। रक्षाबंधन और अगस्त माह के त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने जोधपुर मंडल से जुड़ी 14 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों में कुल 36 अतिरिक्त कोच लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 1 अगस्त से विभिन्न तिथियों तक लागू रहेगी। इस निर्णय से हजारों यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और लंबी वेटिंग सूची में भी कमी आएगी।

WhatsApp Image 2026-07-25 at 4.48.59 PM-nISfm6ArFu.jpeg

जोधपुर। रक्षाबंधन और अगस्त माह के त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने जोधपुर मंडल से जुड़ी 14 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों में कुल 36 अतिरिक्त कोच लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 1 अगस्त से विभिन्न तिथियों तक लागू रहेगी। इस निर्णय से हजारों यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और लंबी वेटिंग सूची में भी कमी आएगी।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी हितेश यादव ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, जैसलमेर, वाराणसी सिटी और श्रीगंगानगर से संचालित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में एक से तीन अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इनमें एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच शामिल हैं। कुछ ट्रेनों में एलएचबी एसी कोच के साथ अतिरिक्त स्लीपर और जनरल सेकेंड क्लास कोच भी जोड़े जाएंगे, जिससे अधिक यात्रियों को यात्रा का लाभ मिल सकेगा।

रेलवे के इस निर्णय का लाभ जयपुर–जोधपुर, जोधपुर–इंदौर, इंदौर–भगत की कोठी, जोधपुर–वाराणसी सिटी, जोधपुर–दादर, भगत की कोठी–दादर, जैसलमेर–साबरमती, साबरमती–जैसलमेर, श्रीगंगानगर–तिरुचिरापल्ली, बीकानेर/जोधपुर–दिल्ली सराय रोहिल्ला राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट, मंडोर सुपरफास्ट तथा बीकानेर–बांद्रा टर्मिनस सहित कई प्रमुख रेल सेवाओं के यात्रियों को मिलेगा। अतिरिक्त कोच लगने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अगस्त माह में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रहती है। इसी अतिरिक्त दबाव को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को आरक्षित सीट उपलब्ध कराई जा सके और उनकी यात्रा सुगम एवं आरामदायक बन सके। रेलवे ने यात्रियों से समय पर आरक्षण कराने और यात्रा संबंधी जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त करने की भी अपील की है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response