बालोतरा में बड़ी कार्रवाई: 288 किलो डोडा-पोस्त जब्त

बालोतरा। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बालोतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 288.888 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान तस्कर पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भाग निकले और पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। हालांकि इस घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार जालोर एएनटीएफ से मिली सूचना के आधार पर सिणधरी क्षेत्र में संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की घेराबंदी कर नाकाबंदी की गई थी। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने बैरिकेड तोड़ते हुए तेज गति से वाहन भगा लिया

WhatsApp Image 2026-06-26 at 11.30.00 PM-DhnLMVP05j.jpeg

बालोतरा। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बालोतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 288.888 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान तस्कर पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भाग निकले और पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। हालांकि इस घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार जालोर एएनटीएफ से मिली सूचना के आधार पर सिणधरी क्षेत्र में संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की घेराबंदी कर नाकाबंदी की गई थी। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने बैरिकेड तोड़ते हुए तेज गति से वाहन भगा लिया। तस्करों को रोकने के लिए पुलिस ने स्टॉप स्टिक का इस्तेमाल किया, जिससे स्कॉर्पियो के टायर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बावजूद आरोपी करीब एक किलोमीटर तक वाहन दौड़ाते रहे।

आगे रास्ता अवरुद्ध होने पर तस्कर वाहन छोड़कर पास के खेतों की ओर भाग निकले। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर तीन से चार राउंड फायरिंग भी की। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए जवाबी कार्रवाई की और क्षेत्र की घेराबंदी की, लेकिन अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए।

बाद में पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी ली, जिसमें 288.888 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद हुआ। इसके अलावा वाहन से 10 फर्जी नंबर प्लेटें भी मिली हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि तस्कर पहचान छिपाने और पुलिस को भ्रमित करने के लिए अलग-अलग नंबर प्लेटों का इस्तेमाल करते थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डोडा-पोस्त की यह खेप चित्तौड़गढ़ से सांचौर सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने वाहन और बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है तथा फरार तस्करों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों, वाहन के दस्तावेजों और अन्य सुरागों की जांच की जा रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response