तमिलनाडु में 3 करोड़ के सोने-हीरे के आभूषण चोरी के दो आरोपी जोधपुर जीआरपी के हत्थे चढ़े
- Posted on 5 सितम्बर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 33 Views
जोधपुर, 4 सितंबर। तमिलनाडु में चलती ट्रेन से करीब 3 करोड़ रुपए कीमत के 2 किलो सोने और हीरे के आभूषण चोरी करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को जोधपुर जीआरपी की विशेष टीम ने दस्तयाब कर तमिलनाडु जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। दोनों आरोपी बिहार के पटना निवासी हैं और पूर्व में भी कई राज्यों में ट्रेनों में चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। तमिलनाडु जीआरपी से सूचना मिलने के बाद जोधपुर जीआरपी ने वांछित आरोपियों अशोक कुमार कहार (65) निवासी पटना और रंजन कुमार उर्फ सुनील कुमार उर्फ विकास गुप्ता (47) निवासी पटना की तलाश शुरू की।
जोधपुर, 4 सितंबर। तमिलनाडु में चलती ट्रेन से करीब 3 करोड़ रुपए कीमत के 2 किलो सोने और हीरे के आभूषण चोरी करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को जोधपुर जीआरपी की विशेष टीम ने दस्तयाब कर तमिलनाडु जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। दोनों आरोपी बिहार के पटना निवासी हैं और पूर्व में भी कई राज्यों में ट्रेनों में चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं।
पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को मदुरई से चेन्नई के बीच चलने वाली आनंदपुरी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20636 में आरोपियों ने करीब दो किलोग्राम सोने एवं डायमंड के आभूषण चोरी किए थे। इस संबंध में जीआरपी थाना विरुधाचलम, जिला त्रिची, तमिलनाडु में मामला दर्ज किया गया था। तमिलनाडु जीआरपी से सूचना मिलने के बाद जोधपुर जीआरपी ने वांछित आरोपियों अशोक कुमार कहार (65) निवासी पटना और रंजन कुमार उर्फ सुनील कुमार उर्फ विकास गुप्ता (47) निवासी पटना की तलाश शुरू की।
विशेष टीम ने की कार्रवाई
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस रेलवे राजस्थान जयपुर सुष्मित विश्वास और महानिरीक्षक पुलिस रेलवे राजस्थान अजयपाल लाम्बा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर केवल राम के निर्देशन तथा वृताधिकारी हरिराम सोनी के मार्गदर्शन में थानाधिकारी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने लगातार प्रयास कर दोनों आरोपियों को दस्तयाब किया। तमिलनाडु रेलवे पुलिस की टीम 3 सितंबर को जोधपुर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को अनुसंधान के लिए अपने साथ ले गई। तमिलनाडु पुलिस ने आरोपियों को जोधपुर न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी वर्ष 2014 में जीआरपी थाना जोधपुर के दो मामलों में भी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनके खिलाफ जोधपुर, मारवाड़ जंक्शन और आबूरोड़ के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में ट्रेन चोरी के मामले सामने आए हैं। आरोपी कथित तौर पर फर्जी नाम से उच्च श्रेणी के रेल कोच में रिजर्वेशन करवाकर यात्रियों के कीमती सामान को निशाना बनाते थे।
Write a Response