ऑनलाइन ई-पास व्यवस्था के विरोध में रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन
- Posted on 26 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 35 Views
जोधपुर, 26 जून। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन (NWREU) के बैनर तले शुक्रवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन पर ऑनलाइन ई-पास व्यवस्था के विरोध में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों ने गाड़ी संख्या 14888 बाड़मेर–ऋषिकेश एक्सप्रेस के आगमन पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने रेलवे बोर्ड के उस आदेश को वापस लेने की मांग की, जिसके तहत सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी, विधवाओं एवं दिव्यांग कर्मचारियों के लिए मैनुअल पास बंद कर केवल ई-पास जारी करने की व्यवस्था लागू की गई है। मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने कहा कि अधिकांश सेवानिवृत्त कर्मचारी और पारिवारिक पेंशनधारकों के पास एंड्रॉयड मोबाइल उपलब्ध नहीं हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट और नेटवर्क की समस्या भी बनी रहती है। ऐसे में केवल ई-पास की व्यवस्था व्यावहारिक नहीं है।
Write a Response