मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 05:53 AM

रेलवे स्वच्छता अभियान: कैटरिंग स्टॉलों की जांच, खान-पान की गुणवत्ता पर जोर

जोधपुर। रेलवे के स्वच्छता अभियान के तहत जोधपुर रेलवे स्टेशन पर कैटरिंग स्टॉलों का निरीक्षण कर साफ-सफाई और खान-पान की गुणवत्ता की जांच की गई। इस दौरान यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कैटरिंग संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान स्टॉलों और आसपास के परिसर में साफ-सफाई की स्थिति, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, खाद्य पदार्थों के रखरखाव, काउंटर की स्वच्छता तथा निर्धारित स्वच्छता मानकों की पालना का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने खाद्य सामग्री को ढककर और सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश दिए, ताकि धूल, गंदगी और अन्य बाहरी तत्वों से खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखा जा सके।

WhatsApp Image 2026-10-04 at 6.07.36 PM-GtpMFIt4KG.jpeg

जोधपुर। रेलवे के स्वच्छता अभियान के तहत जोधपुर रेलवे स्टेशन पर कैटरिंग स्टॉलों का निरीक्षण कर साफ-सफाई और खान-पान की गुणवत्ता की जांच की गई। इस दौरान यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कैटरिंग संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान स्टॉलों और आसपास के परिसर में साफ-सफाई की स्थिति, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, खाद्य पदार्थों के रखरखाव, काउंटर की स्वच्छता तथा निर्धारित स्वच्छता मानकों की पालना का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने खाद्य सामग्री को ढककर और सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश दिए, ताकि धूल, गंदगी और अन्य बाहरी तत्वों से खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखा जा सके।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खान-पान की सुविधा सुनिश्चित करना रेलवे की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से कैटरिंग स्टॉलों की नियमित जांच की जा रही है। उन्होंने संचालकों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने और स्वच्छता संबंधी निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्टॉल परिसर, खाद्य सामग्री रखने की जगह और आसपास के क्षेत्रों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। कैटरिंग कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, साफ-सुथरे तरीके से खाद्य सामग्री तैयार करने और यात्रियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।

रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता अभियान केवल स्टेशन परिसर की सफाई तक सीमित नहीं है। यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली खान-पान सेवाओं में स्वच्छता, गुणवत्ता और सुरक्षित खाद्य व्यवस्था सुनिश्चित करना भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

रेलवे की ओर से बताया गया कि यात्रियों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैटरिंग स्टॉलों की निगरानी और नियमित निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response